फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenage Misdeed case: Nawab transferred to Banda and Neelu to Kaushambi jail

किशोरी दुष्कर्म केस: नवाब को बांदा और नीलू कौशांबी जेल किया गया स्थानांतरित

Sat, 22 Mar 2025 11:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Teenage Misdeed case: Nawab transferred to Banda and Neelu to Kaushambi jail
नवाब सिंह यादव - फोटो : पीटीआई
शासन के आदेश पर दुष्कर्म व गैंगस्टर के आरोप में जिला जेल में निरुद्ध पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नवाब सिंह यादव को बांदा व नीलू को कौशांबी जेल स्थानांतरित किया गया। शनिवार को सुरक्षा में दोनों भाइयों को अलग-अलग वाहनों से जिला जेल से निकालकर रवाना किया गया। सदर कोतवाली के गांव अड़ंगापुर निवासी पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नवाब सिंह यादव व भाई नीलू यादव को किशोरी से दुष्कर्म के मामले में अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। दोनों भाइयों पर गैंगस्टर की रिपोर्ट सदर कोतवाल कपिल दुबे ने दर्ज की थी। डीएम शुभ्रांत शुक्ल के आदेश पर 21 दिसंबर 2024 को पुलिस ने ब्लाॅक प्रमुख भाइयों का होटल, स्कूल व कॉलेज सील कर दिया था। दोनों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर के मुकदमे में उनकी जमानत नहीं हुई है।
विज्ञापन


नवाब सिंह की जमानत गैंगस्टर कोर्ट से खारिज कर दी गई थी। सुबह कोतवाल कपिल दुबे फोर्स के साथ जिला जेल पहुंचे। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख नवाब को जेल से निकालकर बांदा की जिला जेल के लिए भेज दिया गया। इसके बाद भाई नीलू यादव को कौशांबी जिला जेल के लिए भेजा गया। सीओ सिटी कमलेश कुमार का कहना है कि शासन के आदेश पर प्रशासनिक आधार पर गैंगस्टर पूर्व ब्लाॅक प्रमुख भाई नवाब व नीलू यादव को जिला जेल से बांदा व कौशांबी जिला कारागार के लिए स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन

दूसरे के नाम की पर्ची से ब्लाॅक प्रमुख भाई समर्थकों से कर रहे थे मुलाकात
जिला जेल में निरुद्ध ब्लाॅक प्रमुख भाई नवाब सिंह यादव व नीलू यादव दूसरे बंदियों से मिलने की पर्ची पर समर्थकों से मुलाकात करते थे। इस मामले में वकील ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर सीओ सिटी ने पूरे मामले में जांच कर रिपोर्ट भेजी थी।

 
विज्ञापन

जेल अधीक्षक अकरम खान से मांगी गई थी आख्या
जिला जेल में निरुद्ध पूर्व ब्लाॅक प्रमुख भाई नवाब सिंह यादव व नीलू यादव से दूसरे बंदियों के नाम की पर्ची से समर्थकों के मुलाकात के मामले में जेल अधीक्षक अकरम खान से भी आख्या मांगी गई थी। अधीक्षक ने भी रिपोर्ट में इसका उल्लेख करके उच्चाधिकारियों को जानकारी दी थी।

 
विज्ञापन

वज्र वाहन के आगे व पीछे स्काॅर्ट लगाकर भेजे गए
गैंगस्टर भाई नवाब व नीलू यादव को जिला जेल से स्थानांतरित करने की सूचना को गोपनीय रखा गया। अधिकारियों ने जिला जेल अनौगी को छावनी में तब्दील कर दिया। इसके बाद जेल प्रशासन के साथ पुलिस ने दोनों भाइयों को जेल से बाहर निकालकर अलग- अलग वज्र वाहन में बैठाया। वाहन के आगे व पीछे दो पुलिस के स्काॅर्ट भेजे गए। पुलिस अधिकारियों ने रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों के अधिकारियों को पत्र भेजकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed