फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teenage girl hair got pulled out after getting stuck in a swing in Kannauj

कन्नौज में दर्दनाक हादसा: झूले में फंसी चोटी... चमड़ी के साथ उखड़े किशोरी के बाल; हालत गंभीर

Mon, 11 Nov 2024 03:29 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Nov 2024 03:29 PM IST
सार

कन्नौज में दर्दनाक हादसा हो गया। मेले में लगे झूले में फंसकर किशोरी के बाल उखड़ गए। किशोरी की हालत गंभीर है। उसे लखनऊ रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Teenage girl hair got pulled out after getting stuck in a swing in Kannauj
कन्नौज में दर्दनाक हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज के अमोलर में मेले में लगे झूले पर बैठी किशोरी के बाल पाइप में फंस गए। देखते ही देखते किशोरी के बाल झूले में फंसते चले गए। झूला जब तक रुका किशोरी के बाल जड़ से उखड़ गए और वह खून से लथपथ हो गई। किशोरी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। किशोरी को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो उसने हेयरविग पहन रखी हो। क्षेत्र के ग्राम माधौनगर में मेला लगा है। 
विज्ञापन


मेले में बच्चों के झूलने के लिए झूला भी है। शनिवार शाम को गांव के चौकीदार धर्मेंद्र कठेरिया की 13 वर्षीय पुत्री अनुराधा झूला झूलने के लिए गई थी। झूले पर बैठने के बाद अनुराधा के बाल झूले के लोहे के पाइप में फंस गए, जब तक वह कुछ समझ पाती उसके पूरे बाल फंस गए। अनुराधा के शोर मचाने पर जब तक संचालक ने झूले को रोका, उसके सारे बाल जड़ से उखड़ गए और वह खून से लथपथ हो गई। यह देखकर झूले पर बैठे और आसपास मौजूद लोगों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन

ग्रामीणों की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और झूला संचालक की मदद से अनुराधा को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने लखनऊ के पीजीआई रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि किशोरी की हालत नाजुक है। उसके पूरे बाल उखड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed