फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   teen will be vaccinated in 20 schools of 10 blocks in Kanpur dehat today

कानपुर देहात में आज 10 ब्लॉक के 20 स्कूलों में किशोरों का होगा टीकाकरण

Mon, 03 Jan 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
teen will be vaccinated in 20 schools of 10 blocks in Kanpur dehat today
कानपुर देहात। जनपद के किशोर व किशोरियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के अभियान की शुरुआत सोमवार से की जाएगी। इसके लिए पहले चरण में दस ब्लॉक के 20 स्कूलों को चयनित किया गया है। सुबह दस से शाम चार बजे तक स्कूलों में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सरकार की ओर से किशोरों के टीकाकरण के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। पहले चरण में जिले के 25 हजार किशोरों को कोवाक्सिन लगाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

इसके लिए पंजीकरण भी शुरू करा दिया गया है। जल्द से जल्द जितने ज्यादा किशोर व किशोरियों को वैक्सीन लगेगी उतना ज्यादा अच्छा रहेगा। सीएमओ ने बताया कि किशोरों के टीकाकरण में मोबाइल नंबर दर्ज कराना अनिवार्य है, यह किसी भी परिजन का हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली पेट टीकाकरण नहीं किया जाएगा और दूसरी डोज एक माह बाद लगाई जाएगी। टीकाकरण के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, हाईस्कूल की मार्कशीट या स्कूल का आई कार्ड लाना होगा।

इन स्कूलों में लगेगी वैक्सीन
अकबरपुर ब्लॉक के दयानंद इंटर कॉलेज, अकबरपुर इंटर कॉलेज, रूरा में चिरंजीदेवी बालिका इंटर कॉलेज, अमरौधा ब्लॉक में बृजबिहारी महरोत्रा इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज पुखरायां, डेरापुर ब्लॉक में देवीसहाय इंटर कॉलेज, मालवीय इंटर कॉलेज, झींझक ब्लॉक के बीडीएस इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज झींझक, मैथा ब्लॉक के भोगनीपुर इंटर कॉलेज, रोहन इंटर कॉलेज, मलासा ब्लॉक के आदर्श किसान इंटर कॉलेज हसेमऊ, राजपुर ब्लॉक के भारती विद्यापीठ इंटर कॉलेज राजपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज राजपुर, संदलपुर ब्लॉक के शिवसांई सिंह इंटर कॉलेज कौरु फरहदपुर, मनीलाल इंटर कॉलेज रेवा, रसूलाबाद ब्लॉक के आरपीएस इंटर कॉलेज, सरवनखेड़ा ब्लॉक के राहुल मेमोरियल इंटर कॉलेज, रनियां में क्षेत्रीय इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed