{"_id":"608d549a8ebc3e6a2a407c47","slug":"teemardar-running-for-remdesivir-injection-lost-the-life-of-a-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार के दावे खोखले: रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए दौड़ता रहा तीमारदार, चली गई मरीज की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार के दावे खोखले: रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए दौड़ता रहा तीमारदार, चली गई मरीज की जान
Sat, 01 May 2021 07:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 01 May 2021 07:07 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार रेमडेसिविर इंजेक्शन आम मरीजों तक पहुंचाने में असफल साबित हो रही है। सीएम योगी ने कितने भी वादे किए हो पर जमीनी हकीकत में इस जीवन रक्षक इंजेक्शन के आभाव में मरीज अपनी जान गवां रहे हैं ।
विज्ञापन
रेमेडिसिविर इंजेक्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज के रहने वाले माजिद साबिर (66) को परिजन कानपुर इस उम्मीद से लाए थे कि अच्छा इलाज मिलेगा। हालांकि ऐसा हुआ नहीं, रेमडेसिविर इंजेक्शन के नाम पर उन्हें इतना दौड़ाया गया कि बहुत देर हो चुकी थी। इंजेक्शन तो मिल गया लेकिन लगने से पहले ही मरीज की जान चली गई।
प्रयागराज के फातिमा हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कराकर माजिद को चुन्नीगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को डॉक्टर ने रेमडेसिविर लाने को कहा और बताया कि अस्पताल में नहीं है। तीमारदार नजम उर्सला में सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा से मिले।
उन्होंने कहा कि अस्पताल से लिखाकर लाइये। तीमारदार अस्पताल आए तो प्रबंधन ने कहा कि वे रिकमेंड नहीं करेंगे। अपना रोगी ले जाइये। अस्पताल को इतने इंजेक्शन नहीं मिलते कि सबको दें। वे फिर सीएमओ के पास गए। उन्हें फिर अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार रात रोगी की हालत गंभीर हो गई। शनिवार को प्रबंधन के उसी अधिकारी ने रिकमेंड कर दी।
विज्ञापन
इस पर डीएम आवास से उन्हें दवा तो मिल गई लेकिन इस बीच रोगी की मौत हो गई। इसके साथ ही अस्पताल प्रबंधन ने 25-25 हजार के दो इंजेक्शन और मंगवाए थे। ये इंजेक्शन रोगी को लगे कि नहीं इसकी भी जानकारी नहीं है। नजम का कहना है कि किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया।