फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Team took sample to check pollution in Yamuna

Kanpur News: यमुना में प्रदूषण जांचने के लिए टीम ने लिया नमूना

Sat, 27 Jul 2024 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 27 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Team took sample to check pollution in Yamuna
फोटो 28:::::
विज्ञापन



- चकरनगर सेंक्चुअरी क्षेत्र में यमुना नदी में बड़ी संख्या में मरी मछलियां मिली थीं
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा/चकरनगर। चकरनगर क्षेत्र के बिघौली पुल के नीचे बुधवार को बड़ी संख्या में मृत मछलियां मिलने के मामले की मत्स्य विभाग ने यमुना में प्रदूषण बढ़ने की आशंका जताई थी। शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने चकरनगर क्षेत्र में कई जगह से नमूने लिए हैं।
शुक्रवार को दीपक कुमार, चंबल सेंक्चुअरी के वन दरोगा विष्णु कुमार ने टीम के साथ यमुना के दोनों किनारों पर यमुना के जल का नमूना लिया गया। वहीं, चकरनगर क्षेत्र में भी यमुना के जल का नमूना लेकर प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन

टीम ने बताया कि हर साल बारिश के दिनों में ऑक्सीजन की कमी हो जाने से मछलियां मर जाती हैं। वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम की जांच में प्रथम दृष्टया को यमुना में कोई भी रासायनिक उत्प्रवाह न होने की बात बताई है। दीपक कुमार ने बताया कि जांच के लिए नमूने आगरा स्थित लैब में भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यमुना की मछलियों का सेवन न करें
मत्स्य डीडी गायत्री पांडे ने बताया कि मछलियां मरने का मामला प्रकाश में आया था। इस पर जांच कराई जा रही है। सभी से अपील है कि यमुना में मछलियों का पालन न करें। लोगों से यह भी अपील है कि उसमें पलने वाली मछलियों को खाने से परहेज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed