{"_id":"6054d8408ebc3e590c0a16e6","slug":"team-se-hathapa-kanpur-news-knp6186512191","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई की दुकान में नमूना लेने पहुंची टीम से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई की दुकान में नमूना लेने पहुंची टीम से हाथापाई
विज्ञापन
मानिकपुर थाने में दुकानदार व खादय विभाग की टीम के अधिकारियों से बातचीत करते एसडीएम संगमलाल व मौज
- फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर (चित्रकूट)। कस्बे में शुक्रवार की दोपहर को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने टीम के साथ एक मिठाई की दुकान में निरीक्षण किया। कुछ मिठाई के नमूने लेने के दौरान दुकान मालिक व टीम के बीच तीखी कहासुनी होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के बीच हाथापाई हो गई। स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। जिला अभिहित अधिकारी सीएल प्रजापति ने बताया कि टीम नमूने भरे गए हैं।
शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह, लालजी यादव, दीपेंद्र सिंह, सुमित पांडेय अपनी टीम के साथ मानिकपुर पहुंचे। जहां एक मिठाई की दुकान में मिठाई का सैंपल भरने के दौरान दुकान मालिक से विवाद होने लगा। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। यह देखकर सैकड़ों लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई। उधर कस्बे की चायपान व मिठाई किराने की दुकानों के शटर गिराकर दुकानदार घर चले गए। इधर, घटनास्थल पर दुकानदार पक्ष से एक महिला ने जांच टीम पर जबरन दुकान में घुसकर सैंपल लेने का आरोप लगाया है।
सूचना मिलते ही एसडीएम संगमलाल व थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया टीम के साथ पहुंचे। फूड इंस्पेक्टर ने कहा कि मिलावटी सामग्री बेचने की सूचना पर टीम ने छापा मारा है। नकली व मिलावटी सामग्री बेचने वाले दुकानदार ने महिला को आगे कर खुद को बचाने का प्रयास किया है। दुकान से जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। किसी तरह की अभद्रता नहीं की गई। पहले दुकानदार ने ही मारपीट की है। मौके पर किसी तरह मामले को स्थानीय लोगों ने शांत कराया। दुकान मालिक का आरोप है कि अधिकारियों ने उनके साथ बदसलूकी की है। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत की। इसके बाद दोनों पक्षों को लेकर एसडीएम व पुलिस थाने पहुुंची और समझाने के बाद दोनों पक्ष ने अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।