Kannauj: स्मार्ट मीटर लगा लौट रही टीम पर हमला, डायल 112 ने पहुंचकर बचाया, रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र स्मार्ट मीटर लगाकर लौट रही टीम पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से टीम को बचाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाकर देर रात लौट रही टीम पर हमला कर दिया गया। इसमें सुपर वाइजर के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुपरवाइजर को बचाया। घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है।
घटना के संबंध में प्रार्ची इलेक्ट्रिकल के सुपर वाइजर आलोक गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी नई बस्ती ने बताया कि नगर में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य चल रहा है। जीनस पावर ने ये कार्य प्रार्ची इलेक्ट्रिकल को दिया। गुरुवार को देर रात कार्य को पूरा करके लौट रहे थे।
रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
तभी सौरिख तिराहे के पास भैंनपुरा निवासी शिशु पाल संजय रवि और आनंद शाक्य ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथी ने इसकी सूचना 112 पुलिस को कर दी, जिसने मौके पर पहुंच कर मुझे बचाया। मेरे सिर और शरीर में गंभीर चोटे आई हैं। इन लोगो ने जान से मारने की धमकी भी दी है। कोतवाल चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।