Farrukhabad: बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त, SIT ने किया था चिह्नित, पढ़ें पूरा मामला
Farrukhabad News: बेसिक शिक्षा विभाग सचिव के निर्देश पर फरवरी 2024 को शिक्षक कुंती राजपूत को बर्खास्त कर दिया गया। हालांकि इसकी किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगी। सूत्रों ने बताया कि कुंती राजपूत ने बर्खास्तगी आदेश के खिलाफ न्यायालय की शरण ली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज में तैनात शिक्षिका के बीएड के अभिलेख फर्जी पाए गए हैं। विभाग ने शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया है। यह आदेश तीन माह पुराना है। बताया जा रहा है बर्खास्त शिक्षिका ने अब न्यायालय की शरण ली है। वर्ष 2021 में एसआईटी ने जांच के दौरान राजेपुर, मोहम्मदाबाद, कायमगंज और नवाबगंज के शिक्षक फर्जी अभिलेखों से नौकरी करते चिह्नित किए थे।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि एसआईटी के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक विद्यालय मेंदपुर विकास खंड कायमगंज की सहायक अध्यापक कुंती राजपूत के अभिलेखों की जांच कराई। उनकी बीएड डिग्री फर्जी पाई गई। सूत्रों ने बताया कि कुंती राजपूत ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध डॉ. इस्लाम मजीद टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज भरगैन से बीएड किया था।
भरगैन कॉलेज में बीएड की डिग्री में कुंती राजपूत का रोल नंबर 5216083 पड़ा है। एसआईटी के निर्देश पर विभाग ने जांच कराई तो डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के रिकॉर्ड में कुंती राजपूत की बीएड डिग्री में रोल नंबर 5216084 पाया गया। बेसिक शिक्षा विभाग सचिव के निर्देश पर फरवरी 2024 को शिक्षक कुंती राजपूत को बर्खास्त कर दिया गया। हालांकि इसकी किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगी। सूत्रों ने बताया कि कुंती राजपूत ने बर्खास्तगी आदेश के खिलाफ न्यायालय की शरण ली है।
जांच के दौरान बीएड की डिग्री फर्जी मिलने पर प्राथमिक विद्यालय मेंदपुर की शिक्षिका कुंती राजपूत को बर्खास्त किया गया है। अभी बाहर हूं। लौटकर आने के बाद इस मामले में पूरी जानकारी दे पाऊंगा। -गौतम प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी