{"_id":"5e88d5288ebc3e71195f9351","slug":"teacher-suspended-for-comment-on-pm-s-appeal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीप जलाने की पीएम की अपील पर टिप्पणी में शिक्षक निलंबित, बेसिक शिक्षा मंत्री से हुई थी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीप जलाने की पीएम की अपील पर टिप्पणी में शिक्षक निलंबित, बेसिक शिक्षा मंत्री से हुई थी शिकायत
Sun, 05 Apr 2020 12:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अप्रैल की रात रात नौ बजे नौ मिनट के लिए दीपक जलाने की देशवासियों से अपील की है। दीपक जलाने की बात पर सोशल मीडिया पर की गई अशोभनीय टिप्पणी बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक के लिए मुसीबत का सबब बन गई। मामले की शिकायत बेसिक शिक्षा मंत्री से हुई तो उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
बीएसए ने संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि टड़ियावां विकास खंड के ग्राम ओदरा के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक मनीष मिश्र तैनात हैं। आरोप है कि उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री के पांच अप्रैल की रात नौ बजे नौ मिनट के लिए उजाला करने की बात पर अशोभनीय टिप्पणी की।
बीएसए ने बताया कि बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने इस पर नाराजगी जताई और कार्रवाई के लिए कहा। इस पर मनीष मिश्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान वह टड़ियावां बीआरसी से संबद्ध रहेंगे। पूरे प्रकरण की जांच के लिए सुरसा के बीईओ भगवानराव को नामित किया गया है।