फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher gave nasty letter to class four girl student

कक्षा चार की छात्रा को शिक्षक ने दिया अश्लील पत्र, किसी को बताने पर दी पीटने की धमकी, शुरु हुई जांच

Thu, 21 Nov 2019 07:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 21 Nov 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Teacher gave nasty letter to class four girl student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में झींझक कस्बा के एक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ने वाली बच्ची को उसी के क्लास में पढ़ाने वाले शिक्षक ने अश्लील पत्र दे दिया। किसी को बताने पर पीटने की धमकी दी। छुट्टी होने पर घर पहुंची बच्ची ने जानकारी परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


बच्ची को पत्र देने की बात से परिजनों का खून खाैल उठा। आननफानन में मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है। झींझक कस्बे के एक स्कूल में आठ वर्षीय बच्ची कक्षा चार में पढ़ती है। बुधवार को वह स्कूल गई थी। क्लास में ही पढ़ाने वाले एक शिक्षक ने बालिका को अश्लील बातें लिखकर एक पत्र दिया।
विज्ञापन


जब उसने शिकायत अन्य शिक्षकों से की तो पत्र फाड़ दिया। मामला दबाने के लिए पिटाई करने की धमकी दी। छुट्टी के बाद घर पहुंचकर बालिका ने रो-रो कर जानकारी दी। झींझक चौकी पहुंचे परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। बच्ची के पिता ने बताया कि  इसकी शिकायत प्रबंधक से की गई, तो उन्होंने ने पत्र फाड़ कर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने आरोपी शिक्षक व स्कूल प्रबंधक के खिलाफ थाने में  तहरीर दी है। मंगलपुर थाना प्रभारी शिवकुमार राठौर ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर शिक्षक समीर त्रिपाठी और प्रबंधक पिंकी पर अश्लील हरकत, अश्लील पत्र फाड़ने व धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी शिक्षक फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही हैं। साथ ही प्रबंधक से भी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed