फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher burnt to death in Kanpur It was written four months ago if death occurs neighbors are responsible

UP: शिक्षिका की जलकर मौत... चार महीने पहले ही लिखा था- मौत हुई तो पड़ोसी जिम्मेदार; बाहर से बंद था घर का गेट

Wed, 10 Jan 2024 12:37 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 10 Jan 2024 12:37 PM IST
सार

कानपुर में एक बुजुर्ग शिक्षिका की जलकर मौत हो गई। रायपुरवा थाना इलाके के छब्बा लाल के हाता स्थित घर में उनका शव मिला है। पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद हुआ था। चार महीने पहले ही उन्होंने लिखा था कि मेरी मौत हुई तो पड़ोसी जिम्मेदार होंगे। 

विज्ञापन
Teacher burnt to death in Kanpur It was written four months ago if death occurs neighbors are responsible
शिक्षिका की जलकर मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के रायपुरवा थाना क्षेत्र के छब्बा लाल हाता स्थित घर में बुजुर्ग शिक्षिका मंजू वर्मा (62) की जलकर मौत हो गई। उनका शव मंगलवार सुबह चारपाई पर पड़ा मिला। पति की मौत के बाद से वे घर में अकेली रहतीं थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने हादसे की आशंका जताई है, लेकिन दरवाजे की बाहर से बंद कुंडी शक पैदा कर रही है। 
विज्ञापन


वहीं मंजू ने चार माह पहले दरवाजे पर चॉक से लिखा था कि अगर उनकी मौत होती है, तो जिम्मेदार पड़ोसी होंगे। नाली को लेकर उनका पड़ोसियों से विवाद भी हो चुका था। पुलिस दो पड़ोसियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं शव को बक्शे में भरकर लाया गया। पोस्टमार्टम बुधवार सुबह होगा।
विज्ञापन


छब्बा लाल हाता जीटी रोड पर अनवरगंज स्टेशन के सामने है। इसी हाते में रहने वाली मंजू वर्मा एक निजी स्कूल में पढ़ातीं थीं। पड़ोस में रहने वाली ममेरी बहन शैलजा ने बताया कि मंजू के पति राजेंद्र चौहान का निधन हो चुका है। मंजू के कोई संतान नहीं है। वे अकेले ही रहती थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोज नाश्ता उन्हीं के घर करने आती थीं। मंगलवार सुबह नहीं आईं तो उनके घर गईं। दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। अंदर उनका जला हुआ शव पड़ा था। राख से धुआं निकल रहा था। शव 95 प्रतिशत तक जल चुका था। 

दरवाजे पर एक नोट भी लिखा था कि ‘मंजू की अगर अचानक मृत्यु होती है, तो इसके जिम्मेदार पड़ोसी होंगे। सबूत के तौर पर ये नोट लिख रहे हैं, मंजू 2/9/2023’। शैलजा की सूचना पर जेसीपी अपराध एवं मुख्यालय नीलाब्जा चौधरी, एडीसीपी आरती सिंह, एसीपी अनवरगंज इंद्रपाल सिंह, फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और साक्ष्य जुटाए।
 

ये बिंदु कर रहे हैं हत्या की ओर इशारा

- दरवाजे पर लिखा नोट। इसमें पड़ोसियों को बताया जिम्मेदार।
- दरवाजे के बाहर से बंद कुंडी। अगर हादसे से मौत होती तो बाहर से दरवाजा बंद कैसे होता?
- जलने के दौरान मंजू चीखी चिल्लाई नहीं, आशंका है कि मंजू की हत्या के बाद उसे फूंक दिया हो।
- ममेरी बहन शैलजा के मुताबिक शव देखने के बाद ऐसा लग रहा था कि किसी ने हत्या करने के बाद ऊपर से रजाई-कंबल डालकर जला दिया है।

पुलिस इसलिए मान रही हादसा

फॉरेंसिक टीम के मुताबिक कमरे में कार्बन-मोनो-ऑक्साइड और कार्बन-डाई-ऑक्साइड की मौजूदगी मिली है। इसकी वजह से कमरे में ऑक्सीजन की मात्रा बहुत कम थी। आशंका है कि किसी हादसे में आग लगने की वजह से हानिकारक गैसों का रिसाव हुआ और उनकी मौत हो गई। इसके बाद शव जल गया।
- फॉरेंसिक टीम को कमरे में किसी भी तरह का ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला है।
- पुलिस के मुताबिक आग चारपाई के नीचे से लगी है। कोई आग लगाता तो ऊपर से लगाता।

दरवाजे पर लिखे संदेश की हैंडराइटिंग का होगा मिलान
एडीसीपी आरती सिंह ने बताया कि शिक्षिका मंजू के पड़ोस में रहने वाली ममेरी बहन ने हत्या का आरोप लगाया है। प्राथमिक जांच में दरवाजा बाहर से बंद होने के बाद से हत्या की ओर इशारा किया जा रहा है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दरवाजे पर लिखे नोट और शिक्षिका की हैंडराइटिंग को मिलान के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

 

कोटचारपाई पर महिला का जला शव मिला है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-नीलाब्जा चौधरी, जेसीपी अपराध व मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed