Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher and two girl students unconscious due to spraying of anti-mosquito medicine

मच्छररोधी दवा का छिड़काव होने से शिक्षक व दो छात्राएं बेहोश, तीनों को सैफई रेफर किया गया

Fri, 08 Nov 2019 10:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Nov 2019 10:16 PM IST
विज्ञापन
Teacher and two girl students unconscious due to spraying of anti-mosquito medicine
अस्पताल में भर्ती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
औरैया के बाबरपुर कस्बे में चिल्ड्रेन कान्वेंट पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को कक्षाओं के संचालन के दौरान मच्छररोधी दवा का छिड़काव होने से एक शिक्षक व दो छात्राएं बेहोश हो गईं। इससे स्कूल में अफरातफरी मच गई। तीनों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन


स्कूल स्टाफ के मुताबिक सैफई में इलाज के दौरान शिक्षक व दोनों छात्राओं को होश आ गया है, अब वह खतरे से बाहर हैं।  बाबरपुर कस्बे के फफूंद रोड पर बीआरएसडी इंटर कालेज के प्रांगण में ही चिल्ड्रेन कान्वेंट पब्लिक स्कूल भी संचालित है। शुक्रवार को प्रबंध समिति के कहने पर नगर पंचायत की ओर से स्कूल में मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराया जा रहा था।
विज्ञापन


 
Trending Videos

दवा छिड़काव के दौरान कक्षा से बच्चों को बाहर निकाल दिया गया। इसके बाद कक्षों में डूम नामक कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। छिड़काव होने के बाद जैसे ही बच्चों ने कक्षाओं में प्रवेश किया। कक्षा सात की गौरी चतुर्वेदी पुत्री धर्मेंद्र चतुर्वेदी निवासी बल्लापुर व कक्षा छह की तनुजा त्रिपाठी पुत्री नागेंद्र त्रिपाठी निवासी मौहारी और शिक्षक शिवानी यादव पुत्री प्रेम सिंह यादव निवासी भीखेपुर बेहोश हो गईं।

तीनों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मदन लाल पोरवाल सीएचसी पहुंचे, छात्राओं व शिक्षिका के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। गंभीर हालत के चलते सभी को सैफई रेफर कर दिया गया। चिकित्सक डॉ. एपी सिंह ने बताया कि एलर्जी की वजह से ऐसा हुआ है।

सैफई गए स्कूल के स्टाफ ने बताया कि इलाज के बाद तीनों को आराम मिल गया है। वहीं, इस संबंध में एसडीएम अजीतमल राशिद अली खान ने बताया कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय कुमार ने छिड़काव के दौरान दवा की मात्रा अधिक होने की बात बताई है। नगर पंचायत इस मामले की जांच करा रही है। हालांकि यह कृत्य जानबूझकर नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed