फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher accused of misbehaving with children parents create ruckus BEO said strict action will taken

UP: अध्यापक पर बच्चों से मारपीट व अभद्रता का आरोप, अभिभावकों का हंगामा…बीईओ बोले- जांच कर होगी कड़ी कार्रवाई

Fri, 07 Feb 2025 08:57 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 07 Feb 2025 08:57 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: बीईओ संदलपुर अशोक कुमार ने बताया कि सहायक अध्यापक का रिकॉर्ड विवादित है। इसके पहले पल्हनापुर में एक शिक्षका के आरोप में 18 मई को तत्कालीन बीएसए रिद्धि पांडेय ने निलंबित कर अचरौली संविलयन विद्यालय में संबद्ध किया था।

विज्ञापन
Teacher accused of misbehaving with children parents create ruckus BEO said strict action will taken
बच्चों की शिकायत के बाद स्कूल में एकत्र हुए ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात में संदलपुर ब्लॉक के नेपलापुर प्राथमिक विद्यालय के एक सहायक अध्यापक पर बच्चों से मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगा अभिभावकों ने हंगामा किया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। नेपलापुर विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक अवधेश गुप्ता पर शुक्रवार दोपहर कुछ बच्चों ने मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगा प्रधानाध्यापक से अमरनाथ से शिकायत की।

विज्ञापन

इसके बाद बच्चों ने अपने घर पर अभिभावकों को जाकर बताया। दोपहर में स्कूल पहुंचे कुछ अभिभावकों ने शिक्षकों की हरकतों का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। विद्यालय में हंगामा होने की जानकारी पर पुलिस पहुंची तो लोगों ने एक के बाद एक शिक्षक का विरोध शुरू कर दिया। कुछ बच्चों ने बताया कि शिक्षक ने शुक्रवार को कक्षा में अभद्र भाषा का प्रयोग कर गलत हरकतें करने लगे।
विज्ञापन

गाड़ी से एक शराब का क्वार्टर लाकर दिखाया
विरोध करने पर ही उनकी बेवजह पिटाई की गई। कुछ अभिभावकों ने शिक्षक के शराब पीने की बात कहते हुए पुलिस को शिक्षक की गाड़ी से एक शराब का क्वार्टर लाकर दिखाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमर नाथ से जानकारी ली। जिस पर उन्होंने बताया कि बच्चों द्वारा शिकायत किए जाने पर सहायक अध्यापक को समझाया गया था। इसके बाद ही लोगों ने आकर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अध्यापक का रिकॉर्ड विवादित है
पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। वहीं, शिक्षक को पूछताछ के लिए साथ लेकर चली गई। इधर शिक्षक अवधेश गुप्ता ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। कहा कि उनके ऊपर बेवजह द्वेषभावना के तहत आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में बीईओ संदलपुर अशोक कुमार ने बताया कि सहायक अध्यापक का रिकॉर्ड विवादित है। इसके पहले पल्हनापुर में एक शिक्षका के आरोप में 18 मई को तत्कालीन बीएसए रिद्धि पांडेय ने निलंबित कर अचरौली संविलयन विद्यालय में संबद्ध किया था।




जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
वहां भी एक छात्र के साथ मारपीट कर दी थी। तब से वह निलंबित चल रहा था। पिछले महीने 29 जनवरी को बीएसए अजय मिश्रा ने उसे बहाल कर नवीन तैनाती प्राइमरी स्कूल नैपलापुर में तैनाती दी। वहां भी बच्चों के साथ मारपीट करने की सूचना मिली है। जांच कर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर संजय गुप्ता ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। जांच कर कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed