फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Teacher Accused of Killing Wife Over Opposition to Alleged Love Affair, Held by Police

Fatehpur: शिक्षक बना हैवान; लव मैरिज के 9 साल बाद गड़ासे से काटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, ये थी वजह...

Sat, 08 Aug 2026 12:19 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 08 Aug 2026 12:19 PM IST
सार

Fatehpur News: प्रेम प्रसंग के विरोध में शिक्षक पर पत्नी की धारदार हथियार से हत्या करने का आरोप लगा है। शनिवार को वारदात के बाद पति ने ससुरालियों को पत्नी के सीढ़ियों से गिरकर मौत होने की सूचना दी। मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे तो महिला के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले।

विज्ञापन
Teacher Accused of Killing Wife Over Opposition to Alleged Love Affair, Held by Police
फतेहपुर में प्रेम प्रसंग के विरोध में पत्नी की हत्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के गैस गोदाम रोड नासिरपीर मोहल्ले में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां प्रेम प्रसंग के विरोध में एक शिक्षक ने अपनी शिक्षिका पत्नी की धारदार हथियार (गड़ासे) से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मामले को हादसे का रूप देने के लिए ससुरालीजनों को पत्नी की सीढ़ियों से गिरकर मौत होने की झूठी खबर दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लव मैरिज के 9 साल बाद उजाड़ा घर

जानकारी के अनुसार, दिलीप सदर कोतवाली के नासिरपीर का निवासी है और बहुआ ब्लॉक में शिक्षक के पद पर तैनात है। उसने करीब 9 साल पहले शालिनी (29) के साथ लव मैरिज की थी। शालिनी भी शहर के एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षिका थी। दोनों का एक सात साल का बेटा भी है। सुबह जब शालिनी के मायके जखनी गांव से उसकी माँ फूलमती पहुँची, तो सच्चाई सामने आई।

विज्ञापन

मां का आरोप- दामाद का था अवैध संबंध

शालिनी की मां फूलमती ने बताया कि दामाद दिलीप ने सुबह फोन कर बेटी की सीढ़ियों से गिरने से मौत होने की खबर दी थी। लेकिन जब वे घर पहुँचीं, तो देखा कि बेटी के सिर और पैर में गहरे घाव के निशान थे और उसकी गड़ासे से काटकर हत्या की गई थी। फूलमती ने आरोप लगाया कि दिलीप का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसका शालिनी लगातार विरोध करती थी। इसी विरोध के चलते उसने बेटी को रास्ते से हटा दिया।

पुलिस जांच में जुटी

वारदात की सूचना पर सीओ सिटी गौरव शर्मा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल की फोरेंसिक जांच कराई गई है और आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed