{"_id":"6ab2ec788a1aef4afe05e7fb","slug":"teach-girl-students-the-tricks-of-personality-and-skill-development-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1659308-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: छात्राओं को सिखाए व्यक्तित्व और कौशल विकास के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: छात्राओं को सिखाए व्यक्तित्व और कौशल विकास के गुर
विज्ञापन
कानपुर। दयानंद गर्ल्स पीजी कॉलेज में सात दिवसीय व्यक्तित्व और कौशल विकास कार्यशाला का शुभारंभ मंगलवार से हुआ। यह कॉलेज की काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट समिति और नांदी एवं महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के सहयोग से किया जा रहा है। इसका विषय ‘बिल्डिंग ब्रिजेज टू योर ड्रीम करियर’ है।
छात्राओं को सॉफ्ट स्किल्स, प्रभावी संप्रेषण, आत्मविश्वास, कॉरपोरेट शिष्टाचार, साक्षात्कार की तैयारी और बायोडाटा निर्माण सहित विभिन्न व्यावहारिक कौशलों का प्रशिक्षण दिया गया। प्राचार्या प्रो. वंदना निगम ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल शैक्षणिक योग्यता पर्याप्त नहीं है। आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रभावी संवाद भी करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निदेशक प्रो. अर्चना वर्मा, प्रो. सुगंधा तिवारी, प्रो. क्षमा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।