{"_id":"60e27fcfff573d67895d07cb","slug":"taxi-driver-murder-case-retired-navy-officer-s-son-is-a-murderer-murdered-for-giving-diamond-necklace-to-girlfriend","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक हत्याकांड: रिटायर्ड नेवी अफसर का बेटा है हत्यारोपी, गर्लफ्रेंड को हीरे का हार देने को किया मर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालक हत्याकांड: रिटायर्ड नेवी अफसर का बेटा है हत्यारोपी, गर्लफ्रेंड को हीरे का हार देने को किया मर्डर
Mon, 05 Jul 2021 09:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 05 Jul 2021 09:38 AM IST
सार
टैक्सी चालक हत्याकांड में हिमांशु की महिला मित्र व उसके एक अन्य दोस्त की भी वारदात में जांची जा रही है। पूछताछ में पता चला कि हिमांशु ने गर्लफ्रेंड को हीरे का हार गिफ्ट करने और आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने को वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के टैक्सी चालक दीपक की हत्या के मामले में पुलिस की तफ्तीश में बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी हिमांशु गुप्ता रिटायर्ड नेवी अफसर का बेटा है। उसने ही चालक को अगवा करने और उसकी हत्या कर कार लूटने की साजिश रची थी। जिसमें उसके दोस्त सौरभ सोनी ने साथ दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
मामले में हिमांशु की महिला मित्र व उसके एक अन्य दोस्त की भी वारदात में जांची जा रही है। पूछताछ में पता चला कि हिमांशु ने गर्लफ्रेंड को हीरे का हार गिफ्ट करने और आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने को वारदात को अंजाम दिया था। 28 जून की शाम को सेंट्रल स्टेशन से कन्नौज के तिर्वा इंदिरा नगर निवासी हिमांशु गुप्ता अर्टिका कार दिल्ली के लिए बुक करके ले गया था।
उसके साथ तिर्वा निवासी सौरभ सोनी भी गया था। उसी रात दोनों ने मिलकर कार चालक दीपक की हत्या कर शव मेरठ में हाईवे किनारे खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दो दिन पहले हिमांशु और सौरभ को गिरफ्तार कर लिया था। जीपीएस की मदद से कार भी बरामद कर ली थी। इंस्पेक्टर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि हिमांशु के पिता नेवी से रिटायर्ड हैं।
विज्ञापन
उसके ताऊ शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। हिमांशु एक कॉलेज में कैंटीन चलाता था। लॉकडाउन में कैंटीन बंद हो गई। तब से उसके पास कोई आय का जरिया नहीं था। उसी ने सौरभ के साथ मिलकर कार लूटने की योजना बनाई। जिसमें उसने चालक की हत्या कर कार लूटी। ये भी पता चला कि कार लूट कर दिल्ली में बेचने का आइडिया हिमांशु के एक अन्य दोस्त ने दिया था। उसकी भी भूमिका खंगाली जा रही है।

चाय में नशीली गोलियां मिला किया बेहोश, फिर मारा
पुलिस के मुताबिक जेवर थाना क्षेत्र में स्थित एक ढाबे पर हिमांशु चाय पीने के लिए रुका था। हिमांशु, सौरभ और दीपक ने यहां पर चाय पी। दीपक की चाय में नशीली गोलियां मिलाई थीं। कुछ देर बाद वो बेहोश हो गया। पहले उसका गला दबाया फिर ताबड़तोड़ सिर पर ईंट से आधा दर्जन से अधिक बार वार किए। फिर पहचान मिटाने को चेहरा कुचला। पूरे मामले में आरोपियों की कॉल डिटेल और टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज बेहद महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं।
गर्लफ्रेंड की भूमिका की जांच जारी
हिमांशु की गर्लफ्रेंड मेरठ के जागृति विहार इलाके में रहती है। पुलिस के मुताबिक 17 जून को हिमांशु मेरठ गया था। जहां दोनों मिले थे। यहां से वो वापस कन्नौज पहुंचा और वारदात की साजिश रची। पूछताछ में एक और जानकारी मिली कि गर्लफ्रेंड के अपहरण के मामले में हिमांशु जेल भी जा चुका है। इसी साल मार्च में वो उसको झांसी से कानपुर लाया था और यहां एक होटल में ठहरा था। उसके परिजनों ने हिमांशु पर केस दर्ज कराया था।