{"_id":"5ce83944bdec220754347a36","slug":"tax-assistant-of-income-tax-department-found-dead-in-his-room-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कमरे में मिली कर सहायक की लाश, बदन पर नहीं था एक भी कपड़ा, पुलिस ने कहा- कुछ न कुछ दिक्कत तो थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में मिली कर सहायक की लाश, बदन पर नहीं था एक भी कपड़ा, पुलिस ने कहा- कुछ न कुछ दिक्कत तो थी
Sat, 25 May 2019 12:04 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 25 May 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
अजय कुमार की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में स्वरूपनगर के लक्ष्मणबाग ऑफिसर्स कालोनी में शुक्रवार रात घर के अंदर संदिग्ध हालात में आयकर विभाग में तैनात कर सहायक का नग्न अवस्था में शव पड़ा मिला। घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केलिए भेजा। शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है।
इंस्पेक्टर स्वरूप नगर सतीश चंद्र साहू के मुताबिक रांची के नामकुम सीएफआरआई कॉलोनी स्थित आकाश नीयम अपार्टमेंट शर्मा कंपाउंड निवासी अजय कुमार(43) सिविल लाइंस स्थित आयकर विभाग में कर सहायक पद पर कार्यरत थे। वह ऑफिसर्स कॉलोनी के मकान में दूसरी मंजिल पर अकेले रहते थे। वह अविवाहित थे।

शुक्रवार रात करीब दस बजे पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी कि अजय के घर से बदबू आ रही है। जिसके बाद स्वरूप नगर पुलिस पहुंची। मुख्य दरवाजा बंद होने की वजह से पुलिस पीछे सीढ़ी के सहारे बालकनी के जरिए घर में दाखिल हुई। इस दौरान कमरे में अजय का औंधे मुंह शव पड़ा मिला। अजय के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
इस पर पुलिस का कहना है कि अजय के साथ कुछ न कुछ दिक्कत थी
पुलिस के मुताबिक अजय सितंबर 2018 से दफ्तर नहीं जा रहे थे। जब पुलिस ने उनके अधिकारियों से संपर्क किया तो पता चला कि विभाग से उनको इस संबंध में कई नोटिस भी भेजे गए पर फिर भी कोई जवाब नहीं मिली और न ही उन्होंने नौकरी ज्वाइन की।
इस पर पुलिस का कहना है कि अजय के साथ कुछ न कुछ दिक्कत थी। आशंका है कि वह किसी कारण से अवसाद में थे। हालांकि शनिवार को उनके परिजनों के आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।
शव पर एक भी कपड़ा न होने से पुलिस ने भी सवाल उठाए हैं। पुलिस का कहना है कि नग्न हालत में शव का होने से आशंका है कि कुछ गड़बड़ था। इसलिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई करने की बात कह रही है। वहीं इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकाल पड़ताल की जाएगी।