फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tanyas big moves on the chess board at a young age, secured her place in the National Championship

हुनर: छोटी सी उम्र में शतरंज की बिसात पर तान्या की बड़ी चाल, नेशनल चैंपियनशिप में पक्का किया अपना स्थान

Fri, 26 Apr 2024 01:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Apr 2024 01:40 PM IST
सार

Kanpur News: शतरंज खिलाड़ी तान्या वर्मा ने नेशनल चैंपियनशिप अंडर-17 ओपन गर्ल्स वर्ग में उत्तर प्रदेश टीम में अपना स्थान पक्का किया है। लिटिल मास्टर तान्या कहती हैं कि कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से ही किसी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। प्रतिदिन चार घंटे अभ्यास करती हैं।

विज्ञापन
Tanyas big moves on the chess board at a young age, secured her place in the National Championship
शतरंज खिलाड़ी तान्या वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटी उम्र में शतरंज की बिसात पर बड़ी चाल चलने वाली जूही निवासी तान्या वर्मा (14) ने चंडीगढ़ में 15 से 23 जुलाई को होने वाली नेशनल चैंपियनशिप अंडर-17 ओपन गर्ल्स वर्ग में उत्तर प्रदेश स्टेट टीम में अपना स्थान पक्का किया है। वह कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर खुद को साबित कर चुकी हैं।

विज्ञापन

पिता नरेंद्र वर्मा ने बताया कि उनकी तीन बेटियों में तान्या सबसे छोटी है। उसने शतरंज की शह-मात की चालें बड़ी बहन साक्षी व प्रतीक्षा से सीखीं। साक्षी भी राष्ट्रीय फलक पर शतरंज में पहचान बना चुकी हैं। तीनों बेटियों ने कोरोना काल में भी ऑनलाइन हुई कई अंतरराष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिताओं में कई खिताब अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन

शतरंज की लिटिल मास्टर तान्या कहती हैं कि कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से ही किसी मुकाम तक पहुंचा जा सकता है। प्रतिदिन चार घंटे अभ्यास करती हैं। हताश व निराश होने पर अपनी गलतियों से सीखकर फिर से नई ऊर्जा के साथ सफलता को हासिल करने के प्रयास में लग जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक इन प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

  • 2021 में झांसी में हुई अंडर-20 प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम।
  • 2018 में कोलकाता में हुई राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में 27वां स्थान।
  • 2018 में आगरा में हुई अंडर-19 व झांसी में हुई अंडर-15 प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में क्रमश: छठवां व चौथा स्थान।
  • 2018 में आगरा में हुई प्रदेश स्तरीय अंडर-11 प्रतियोगिता में तीसरा स्थान।
  • 2017 में वाराणसी में हुई प्रदेश स्तरीय अंडर-12 प्रतियोगिता में पहला स्थान।
  • 2016 में कानपुर लिटिल मास्टर चैंपियनशिप का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed