{"_id":"63f46a7c15dd5bafbd04050d","slug":"tantrik-killed-by-hitting-his-head-in-fatehpur-son-and-neighbor-are-suspected-police-engaged-in-search-of-bo-2023-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur Murder: सिर में प्रहार कर तांत्रिक की हत्या, बेटे और पड़ोसी पर है शक, दोनों की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur Murder: सिर में प्रहार कर तांत्रिक की हत्या, बेटे और पड़ोसी पर है शक, दोनों की तलाश में जुटी पुलिस
Tue, 21 Feb 2023 12:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 21 Feb 2023 12:24 PM IST
सार
खागा कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक तांत्रिक की हत्या कर दी गई। राहगीरों ने सुबह शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में नशेबाजी के विवाद में सोमवार रात एक तांत्रिक की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने उसके सिर पर कई वार किए थे। पुलिस का शक बेटे और पड़ोसी पर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मामले की जांच जुटी है।
विज्ञापन
खागा कोतवाली क्षेत्र के कटोघन निवासी बचान सिंह (65) तांत्रिक था। वह अपने पुत्र संजय सिंह और गांव के रामविशाल के साथ सोमवार रात बैठकर शराब पी रहा था। ग्रामीणों ने रोड पर बचान सिंह का रात करीब 11 बजे शव पड़ा देखा। उसके सिर में घाव था।
विज्ञापन
चोट का निशान देखकर प्रधान ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का पता लगा कि नशेबाजी के दौरान तीनों आपस में विवाद कर रहे थे। इस दौरान मारपीट हुई थी। पुलिस ने मृतक के पुत्र संजय सिंह की तलाश में छापेमारी की है। वह अपने घर पर नहीं मिला।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक के दो और पुत्र जालिम सिंह, सुनील सिंह है। छोटा सुनील सिंह मानसिक रूप से कमजोर है। कोतवाल अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बेटे और पड़ोसी रामविशाल के मिलने के बाद हत्या के राज का पर्दाफाश हो सकेगा।