{"_id":"5b8979bc42c792466c1019aa","slug":"tantric-supplies-explosive-material-to-robbers-in-kanpur-dehat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाग में झाड़-फूंक करता था तांत्रिक, छापेमारी में मिली चीजें जानकर होश उड़ जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग में झाड़-फूंक करता था तांत्रिक, छापेमारी में मिली चीजें जानकर होश उड़ जाएंगे
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली के माती किशुनपुर गांव के पास एक बाग में गुरुवार को छापेमारी कर पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर विस्फोटक सामग्री बरामद किया था। पुलिस की पूछताछ में तांत्रिक ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को देशी बम उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की। तांत्रिक से मिले अहम सुराग के बाद पुलिस अब आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों की तलाश कर रही है।
माती किशुनपुर निवासी कल्लू कश्यप उर्फ कल्लू तांत्रिक गांव के पास ही एक बाग में रहकर वह झाड़ फूंक करता था। पुलिस को वहां संदिग्ध लोगों के आने जाने व विस्फोटक सामग्री रखे जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने गुरुवार को छापेमारी कर वहां से पांच देशी बम, बारूद आदि विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। पूछताछ में तांत्रिक ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों को बम उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।

संलिप्त लोगों के बाबत सुराग दिए
डेमो पिक
उसने पुलिस को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बाबत सुराग दिए हैं। अब पुलिस ऐसे लोगों की तलाश में जुट गई है। कोतवाल ऋषि कांत शुक्ला ने बताया कि आरोपी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। उससे कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। उससे बम आदि ले जाने वालों को चिंहित किया जा रहा है जल्द ही कुछ और लोग गिरफ्तार किए जाएंगे।