{"_id":"603c8712a8deab1c9a03d0b1","slug":"tantric-cheated-with-woman-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घर में पूजा कराने आए तांत्रिक ने जेवर जमीन में दबाने को कहा, फिर रात में किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घर में पूजा कराने आए तांत्रिक ने जेवर जमीन में दबाने को कहा, फिर रात में किया ये काम
Mon, 01 Mar 2021 11:52 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले के रुरुगंज में कुदरकोट चौकी क्षेत्र निवासी व्यक्ति के घर पूजा कराने आए तांत्रिक शनिवार देर शाम जेवर लेकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उन्हें रविवार को गिरफ्तार कर लिया। बलवीर शर्मा के घर शनिवार रात ज्योति जलाने का कार्यक्रम था।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पूजा करने आए तांत्रिकों ने बलबीर शर्मा की पत्नी संगीता को सुख समृद्धि व धन बढ़ने का लालच देकर सोने के आभूषणों को हवन कुंड के पास मिट्टी में दबाकर रखने को कहा। लालच में आकर संगीता ने झुमकी व सोने की अंगूठी हवन कुंड के पास मिट्टी में दबा दी।
इसके बाद घर के सभी लोग सोने चले गए। रात में मौका पाकर तांत्रिकों ने मिट्टी में दबे आभूषणों को निकाला और भाग गए। संगीता ने हवन कुंड के पास जाकर देखा तो दोनों ही तांत्रिक फरार थे। ये देख संगीता ने शोर मचाया। परिजन तांत्रिकों को ढूंढने निकले लेकिन उनका पता नहीं चला।
विज्ञापन
रविवार सुबह पीड़ित परिजनों ने कुदरकोट पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। देर शाम पुलिस ने दोनों तांत्रिकों छिबरामऊ के गांव खोजीपुर निवासी प्रमोद यादव व गपचरियापुर मैनपुरी निवासी अवधेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। कुदरकोट चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।