फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Tampered with companys portal fraudulently procured mobiles worth 50 lakhs report filed against five

Kanpur: कंपनी के पोर्टल पर की छेड़खानी, धोखाधड़ी कर मंगा लिए 50 लाख के मोबाइल, कर्मचारी समेत पांच पर रिपोर्ट

Sat, 14 Dec 2024 02:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 14 Dec 2024 02:55 PM IST
सार

Kanpur News: पीड़ित की तहरीर पर पंकज सिंह और चार अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज का इस्तेमाल करना, बेईमानी से किसी दस्तावेज या इलेक्ट्रानिक अभिलेख को असली के रूप में उपयोग करने की धारा में रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Tampered with companys portal fraudulently procured mobiles worth 50 lakhs report filed against five
सांकेतिक - फोटो : istock

विस्तार

कानपुर के सीसामऊ क्षेत्र में एक मोबाइल दुकान से फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने पोर्टल में छेड़छाड़ कर संचालक से धोखाधड़ी की। ग्राहक का नाम बदलकर 50 लाख रुपये के 126 मोबाइल मंगा लिए। पीड़ित ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी समेत पांच के खिलाफ सीसामऊ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

गांधीनगर सीसामऊ निवासी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनकी मोबाइल की दुकान है। उनके यहां दर्शनपुरवा निवासी पंकज सिंह काम करते हैं, जो एक फाइनेंस कंपनी कर्मचारी हैं। आरोप है कि पंकज ने दुकान से अवैध तरीके से फाइनेंस कंपनी के पोर्टल में डिलीवरी आर्डर से छेड़छाड़ ग्राहक का नाम बदल कर डिलीवरी आर्डर किए।
विज्ञापन

चार-पांच अन्य लोग भी शामिल हैं
फर्जी कस्टमर बनाकर 50 लाख रुपये 126 मोबाइल सेट आर्डर किए। इसके बदले पंकज सिंह ने अपने खाते में फर्जी ग्राहकों से 32 लाख रुपये लेना स्वीकार किया। इसमें उसके साथ चार-पांच अन्य लोग भी शामिल हैं। उनके पास दुकान के 25 लाख रुपये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्जकर जांच में जुटी पुलिस
सीसामऊ थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पंकज सिंह और चार अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज का इस्तेमाल करना, बेईमानी से किसी दस्तावेज या इलेक्ट्रानिक अभिलेख को असली के रूप में उपयोग करने की धारा में रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed