फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Talks with PM felt that the situation would improve: Umakanti family lives in a raw house, Modi will honor tomorrow

पीएम से हुई बात तब लगा सुधरेंगे हालात: कच्चे मकान में रहता है उमाकांती का परिवार, मोदी कल करेंगे सम्मानित

Sat, 14 Aug 2021 03:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 14 Aug 2021 03:02 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया था। उन्होंने बांकी गांव की उमाकांती से भी संवाद किया।

विज्ञापन
Talks with PM felt that the situation would improve: Umakanti family lives in a raw house, Modi will honor tomorrow
पीएम मोदी से उमाकांती ने की थी बात - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर में एक अरब की टर्नओवर वाली बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी की निदेशक उमाकांती आज भी साधारण जीवन जी रही हैं। उनका परिवार कच्चे मकान में रहता है। उम्मीद है कि कंपनी से कुछ लाभ मिलेगा तो उनका जीवन स्तर सुधरेगा। यह बात उमाकांती के पति रामलाल पाल ने बताई। उमाकांती ने बताया कि डीएम उन्हें 15 अगस्त को सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन


गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया था। उन्होंने बांकी गांव की उमाकांती से भी संवाद किया। उन्होंने पीएम को बताया कि वह 2014 में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। साथ ही स्वत: रोजगार पर जोर दिया। 2018 में बांदा में मिल्क डेयरी का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन


इसी बीच बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए क्षेत्र में आई और उसने समूह की महिलाओं को जोड़ने का कार्य शुरू कर गांव-गांव दूध एकत्र करने के लिए प्रेरित किया। इस पर बांकी गांव की समूह की सदस्य उमाकांती भी जुड़ गईं। बीए तक पढ़ी होने से उन्हें यह व्यवसाय जम गया और आसपास के गांव के समूह की महिलाओं को भी जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी ने उमाकांती के कार्य को देखकर उन्हें निदेशक नियुक्त कर दिया। गुरुवार को प्रधानमंत्री से संवाद के बाद उनका मनोबल और बढ़ गया। शुक्रवार को गांव पहुंचने पर पता चला कि वह अभी झांसी से नहीं आई हैं। घर पर पति रामलाल और बच्चे मिले। पूछने पर बताया कि वह गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है।

बड़े बेटे प्रवीण ने बताया कि वह और बहन विजेता कक्षा पांच में सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। पति रामलाल पाल ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। दो भैंसों से डेयरी को दूध उपलब्ध करा रहे हैं। पति और बच्चे उमाकांती के सम्मान पर बेहद खुश हैं। बताया कि उनकी मां को डेयरी उद्योग आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री ने गुजरात बुलाया है।

अगर मौका मिला तो हम लोग भी उनके साथ गुजरात जाएंगे। दूध उत्पादन के अलावा वह ट्यूशन पढ़ाते हैं। मकान कच्चा होने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। कहा प्रधानमंत्री से संवाद के बाद स्थिति में सुधार की संभावना है। प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास मिल जाए तो बेहतर होगा। बताया कि पत्नी झांसी से आ रही हैं। वह मुख्यालय से सम्मान पाने के बाद गांव आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed