फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Talking on mobile from wife, brain surgery

पत्नी से मोबाइल पर बात करते हो गई ब्रेन सर्जरी

Fri, 22 Sep 2017 02:37 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 22 Sep 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
Talking on mobile from wife, brain surgery
बालकृष्ण मालवीय - फोटो : अमर उजाला
चिकित्सा में विज्ञान ने कितनी प्रगति कर ली है इसका एक उदाहरण कानपुर के एक हास्पिटल में देखने को मिला। हास्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने 72 साल के मरीज को बिना बेहोश किए ब्रेन सर्जरी की। इसमें सबसे खास बात यह थी कि आपरेशन के दौरान वह पत्नी से मोबाइल पर बात करते रहे।
विज्ञापन


कानपुर के आर्यनगर निवासी लघु उद्योग निगम के सेवानिवृत सीनियर मैनेजर बालकृष्ण मालवीय (72) कमर में दर्द और पैरों में कमजोरी की शिकायत लेकर पिछले हफ्ते नगर के ही अपोलो एक्सल हॉस्पिटल पहुंचे थे।

विज्ञापन



अस्पताल के न्यूरो सर्जन अमित गुप्ता और एनेस्थेटिस्ट डॉ. वेद त्रिपाठी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि स्पाइन की जांच कराने पर पता चला कि कमर के पास उनकी नस दब रही है। उनके सिर की भी जांच कराई गई। जांच में पता चला कि उनके सिर में दाहिनी तरफ आगे से पीछे तक खून का बड़ा थक्का जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी थक्के की वजह से कमर में दर्द और पैर कमजोर हो रहे थे। तब कमर की जगह ब्रेन सर्जरी का फैसला लिया गया। आपरेशन के दौरान मरीज को बेहोश नहीं किया गया। एबैक टेनियाक्टमी विधि से आपरेशन के दौरान मरीज ने अपनी पत्नी का मोबाइल नंबर बताया और उनके बातें करते रहे।


इस बीच उनका आपरेशन पूरा कर लिया गया। लगभग डेढ़ घंटे आपरेशन चला। मरीज ने बताया कि आपरेशन के दौरान पत्नी से बात करते समय सिर में ठक-ठक होने जैसी आवाजें सुनाई दीं। आपरेशन कब पूरा हो गया, पता ही नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed