फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Talent is not dependent on age, Swarnima's GK and Geography knowledge will surprise you

उम्र चार साल... प्रतिभा कमाल: स्वर्णिमा का GK और Geography का नॉलेज कर देगा हैरान

Tue, 04 Apr 2023 03:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Apr 2023 03:41 PM IST
सार

प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं... ये लाइन चित्रकूट जिला निवासी साढ़े चार साल की बच्ची स्वर्णिमा सिंह पर सटीक बैठती है। चार साल की स्वार्णिमा आईएएस और आईपीएस की परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का बेबाकी से जवाब देती है।

विज्ञापन
Talent is not dependent on age, Swarnima's GK and Geography knowledge will surprise you
स्वर्णिमा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उम्र महज साढ़े चार साल, अभी किसी स्कूल में प्रवेश नहीं, लिखना-पढ़ना नहीं आता, लेकिन चार साल की स्वार्णिमा की बुद्धि ऐसी कि आईएएस और आईपीएस की परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का बेबाकी से जवाब देकर अचंभित कर देती है। इसकी आभा ऐसी है कि पूरे परिवार व मोहल्ले के लोग लोहा मानने लगे हैं।

विज्ञापन


प्राइवेट शिक्षक की बेटी स्वर्णिमा सिंह की कुशाग्र बुद्धि अचंभित करने वाली है। देश और विदेश के नक्शे की समझ है। इसके अलावा सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का जवाब भी पलक झपकते देती है। जहां साढ़े चार वर्ष की उम्र बच्चों के सीखने समझने के लिए नाकाफी होती वहीं ऐसी मिसाल जिले के चमड़ामंडी निवासी शिक्षक धर्मराज पटेल की बेटी स्वर्णिमा ने कायम कर दिखाया है, जिसे कौटिल्य की संज्ञा भी लोग देने लगे हैं। बता दें कि जब स्वर्णिमा से मानचित्र पर दर्ज दक्षिण अफ्रीका का नक्श पूछा गया तो बड़ी तत्परता से सही जवाब दिया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के बारे में सही उत्तर दिए। देश में कितने राज्य, प्रदेश में कितने जिले, राज्यों के मुख्यमंत्री के नाम आदि सरलता से बताए। इससे जाहिर होता है कि जहां इस उम्र में बच्चे अपना नाम बताने में हिचकिचाते हैं, वहीं साढ़े चार साल की स्वर्णिमा कुशाग्र बुद्धि का परिचय दे रही है। बेटी के पिता ने बताया कि तबीयत खराब होने पर बच्ची का छह माह तक इलाज चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्णिमा के बाबा केवल प्रसाद सिंह इंटर काॅलेज में शिक्षक है। मां पूजा पटेल ने बताया कि बेटी को पढ़ाई से काफी लगाव है। जिज्ञासु प्रवृत्ति की होने के चलते हर चीज के बारे में पूछती और कंठस्थ कर लेती थी। आगे भी वह बेटी की पढ़ाई में विशेष ध्यान रखेंगें। इस साल उसका एलकेजी में प्रवेश परिजनों ने कराया है। अभी एक भी दिन स्कूल नहीं गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed