फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   taking payment from paytm and swipe machine

‘करेंसी नहीं तो क्या हुआ, ई कैश तो है न’

Thu, 01 Dec 2016 09:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Dec 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
taking payment from paytm and swipe machine
अब कैश की कोई खास किल्लत नहीं
कानपुर की बाजारों ने करेंसी की किल्लत से निपटनेका रास्ता निकाल लिया है। फुटकर बाजार में ‘करेंसी नहीं तो क्या हुआ, ई कैश तो है न’ पर अमल करते हुए तमाम दुकानदारों ने पेटीएम, विभिन्न बैंकों के ई-वॉलेट का इस्तेमाल शुरू कर दिया तो वहीं थोक बाजार में भी चेक दौड़ते दिखे। बड़ा चौराहा पेट्रोल पंप के पास होजरी-रेडीमेड गर्म कपड़ों की सेल संचालित कर रहीं पूनम गुप्ता ने कैश के साथ ही स्वाइप मशीन, पेटीएम का विकल्प भी अपना लिया है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद अभी भी लोग 1000 और 500 के पुराने नोट देकर माल खरीदना चाहते हैं। दुकानदार हों या खरीदार, सभी थोड़ी जागरुकता रखें तो कोई परेशानी है ही नहीं। अब कैश की कोई खास किल्लत नहीं है। हमराज काम्प्लेक्स में खरीदारों की चहल-पहल दिखी। मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे ने बताया कि चेकों के जरिए बिक्री-खरीदारी हो रही है। व्यापार की गति धीमी है, क्योंकि जब चेक क्लियर हो जाता है, तभी माल भेजते हैं। बैंकों में चेक क्लियर होने में 10-15 दिन तक लग रहे हैं। गांव-कस्बों के व्यापारी चेक काटने में भी गलती कर रहे हैं, इस कारण लेनदेन अटक रहा है। लेकिन अच्छी बात है कि लोग चेक से लेन-देन की आदत डाल रहे हैं। गीतानगर में इंद्रजीत यादव की यादव चाय वाला के नाम से चाय की दुकान है। कोचिंग मंडी से जुड़ा हुआ इलाका होने के कारण यहां छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या होती है। दुकानदार ने बताया कि नोटबंदी के बाद नगद की दिक्कत होने के चलते ग्राहकों के कहने पर पेटीएम एप डाउनलोड किया। अब उनकी दुकान पर आने वाले छात्र-छात्रायें नगद के बजाय पेटीएम से पेमेंट देते हैं। इंद्रजीत ने बताया अब उन्हें रोज 40 फीसदी पेमेंट पेटीएम से ही मिलती है। काकादेव में सब्जी विक्रेता विजयलक्ष्मी की दुकान पर भी पेटीएम से भुगतान लेने की सुविधा है।  विजयलक्ष्मी ने बताया उनके पुत्र गुड्डु का मोबाइल पेटीएम से जुड़ा है। किदवई नगर के जंगली देवी मंदिर में पेटीएम से दान लेने की सुविधा शुरू हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed