{"_id":"5afefb8f4f1c1bea408b6397","slug":"t20-match-between-india-and-west-indies-at-kanpur-green-park-stadium-in-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"'साहित्यनगरी की मिट्टी' से बनेगी ग्रीन पार्क की पिच, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम खेलेगी T20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'साहित्यनगरी की मिट्टी' से बनेगी ग्रीन पार्क की पिच, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम खेलेगी T20
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 19 May 2018 06:36 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर ग्रीन पार्क में होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में उन्नाव जिले के बीघापुर के गोसीखेड़ा की कालीमिट्टी का प्रयोग होगा। मिट्टी खनन के लिए तहसील प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही मांग के अनुरूप मिट्टी ग्रीन पार्क स्टेडियम भेजी जाएगी।
नवंबर माह में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत व वेस्टइंडीज के बीच टी 20 मैच प्रस्तावित है। मैच से पूर्व पिच को मानक के अनुरूप बनाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। गेंदबाजों व बल्लेबाजों के अनुकूल पिच बनाने के लिए ग्रीन पार्क में काली मिट्टी का प्रयोग होता है। इससे इस बार पिच के लिए तहसील बीघापुर के ग्राम गोसीखेड़ा से काली मिट्टी कानपुर भेजी जाएगी। गोसीखेड़ा के किसान संजीव कुमार की जमीन से 4000 घन फीट मिट्टी की खुदाई की जाएगी। नायब तहसीलदार रजनीश बाजपेई ने बताया कि मिट्टी खनन की अनुमति के लिए अपर जिलाधिकारी का पत्र आया है। जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
क्रिकेट मैच के लिए अनुकूल है काली मिट्टी
जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य पीके मिश्रा की मानें तो काली मिट्टी में क्ले की मात्रा 70 फीसदी से अधिक होती है। इसमें बालू की मात्रा एक फीसदी के आसपास रहती है। यह मिट्टी अधिक ठोस होती है। यह क्रिकेट मैच के लिए अनुकूल रहती है।