{"_id":"586d40594f1c1b0765158646","slug":"t20-all-departmen-give-noc-till-18th","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 मैच : 18 तक एनओसी दें सभी विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टी-20 मैच : 18 तक एनओसी दें सभी विभाग
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:10 AM IST
सार
- मैच की तैयारियों के संबंध में डीएम ने सभी विभागों की ली बैठक
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रीनपार्क स्टेडियम में 26 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी-20 मैच के संबंध में डीएम कौशल राज शर्मा ने बुधवार को मीडिया सेंटर में बैठक की। इस दौरान डीएम ने कहा कि पीडब्लूडी, अग्निशमन, विद्युत सुरक्षा, केस्को, जल निगम, आवास विकास अपना-अपना काम पूरा करके 18 जनवरी तक एनओसी दे दें।
मुख्यमंत्री लाउंज, डायरेक्टर पवेलियन और वीवीआईपी पवेलियन की सफाई में यूपीसीए नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी पंकज श्रीवास्तव से सहयोग लेंगे। स्टेडियम के चारों ओर के अतिक्रमण को नगर निगम के जोनल अधिकारी तीन दिन में हटवाएंगे। स्टेडियम के भीतर लगे पेड़ पौधों की कटाई का काम वन विभाग करेगा।
सुरक्षा को देखते हुए निर्माणाधीन प्लेयर्स पवेलियन के पीछे तीन मीटर का रास्ता उप्र आवास विकास परिषद बनाएगा। डीएम ने धीमी गति से काम में सर्विस प्रोवाइडर विवेक वाजपेयी पर नाराजगी जताई। बैठक में एडीएम सिटी केपी सिंह, एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव, ग्रीनपार्क प्रभारी डीडी वर्मा, यूपीसीए के डायरेक्टर एसके अग्रवाल, ललित खन्ना, ग्रीनपार्क की डायरेक्टर उषालाल, पिच क्यूरेटर शिवकुमार आदि मौजूद रहे।