{"_id":"5c72876bbdec22737a368d6c","slug":"swine-flu-symptoms-and-treatment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू के रोगियों को रिसेस्टेंट होने का खतरा, आप भी बरतें ये सावधानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के रोगियों को रिसेस्टेंट होने का खतरा, आप भी बरतें ये सावधानियां
Sun, 24 Feb 2019 05:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 24 Feb 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कालेज के संक्रामक रोग अस्पताल (आईडीएच) से माइक्रोबायोलोजी विभाग भेजी गई स्वाइन फ्लू के 18 संदिग्ध रोगियों की रिपोर्ट दबाई जा रही है। चार-पांच रोगियों के सैंपल एक साथ जाने पर अभी तक रिपोर्ट एक दिन में भेज दी जाती थी।
विज्ञापन
तीन दिन हो गए, इन 18 मरीजों की रिपोर्ट का पता नहीं है। इससे संदिग्ध स्वाइन फ्लू रोगियों के लिए खतरा बढ़ रहा है। जिनका सैंपल भेजा गया है उन रोगियों को टेमू फ्लू खिलाई जा रही है। अगर ये सामान्य फ्लू के रोगी निकले तो वे बेवजह टेमी फ्लू खाकर इस दवा से रिसेस्टेंट हो जाएंगे।
विज्ञापन
संपर्क में आने वाले एहतियात नहीं बरत रहे हैं
आईडीएच और माइक्रोबायोलोजी विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहा है। आईडीएच से गुरुवार को स्वाइन फ्लू के 13 संदिग्ध रोगियों के सैंपल भेजे गए। इसके बाद पांच सैंपल शुक्रवार को भेजे गए। इनकी रिपोर्ट पता नहीं चल रही है।
माइक्रोबायोलोजी विभागाध्यक्ष डॉ. मधु यादव का कहना है कि रिपोर्ट आईडीएच भेजी जा रही है। आईडीएच के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके शुक्ल का कहना है कि अभी सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। जिन रोगियों का सैंपल भेज गया है, वे अधर में हैं। उन्हें टेमी फ्लू तो दे दी गई है लेकिन उनके संपर्क में आने वाले एहतियात नहीं बरत रहे हैं।
शनिवार को आईडीएच से पांच सैंपल माइक्रोबायोलोजी विभाग जांच के लिए भेजे गए। इनमें फजलगंज, मूलगंज, चकेरी, अनवरगंज के रोगी हैं। इन रोगियों के स्वाइन फ्लू संदिग्ध होने पर हैलट ओपीडी से आईडीएच रेफर किया गया।