फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   sweeper tried to misdeed with teenager in Banda

खुलासा: बांदा में सफाई कर्मी ने किया था किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, इमरजेंसी वार्ड से उठाकर ले गया था शौचालय

Tue, 22 Nov 2022 09:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Nov 2022 09:19 PM IST
विज्ञापन
sweeper tried to misdeed with teenager in Banda
पुलिस गिरफ्त में आरोपी सफाई कर्मी दुर्गा (गले में कंबल डाले) - फोटो : अमर उजाला

बांदा में जिला महिला अस्पताल के सफाई कर्मी ने मानसिक बीमार किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया था। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किशोरी को गोद में उठाकर शौचालय ले गया था। एक अन्य तीमारदार के पहुंचने पर आरोपी किशोरी को अर्धनग्न हालत में छोड़कर भाग निकला था। उसकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

विज्ञापन


मंगलवार को एसपी अभिनंदन ने वारदात का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिनंदन ने बताया कि आरोपी जिला महिला अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मी दुर्गा पुत्र मुन्नू निवासी कंचनपुरवा कोतवाली नगर है। घटनास्थल पर उसी का अंडरवियर पड़ा था। सीसीटीवी फुटेज में उसकी करतूत कैद हो गई थी। आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


दिल्ली से जबलपुर जा रही महाकौशल एक्सप्रेस के यात्रियों ने शुक्रवार (18 नवंबर) को जीआरपी को 15 वर्षीय मानसिक बीमार किशोरी के अकेली होने की सूचना दी थी। अतर्रा रेलवे स्टेशन पर किशोरी को उतार कर जीआरपी कांस्टेबल कृष्णकांत व आरपीएफ कांस्टेबल किशनलाल ने जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बेड नंबर 16 पर शिफ्ट कर दिया गया था। किशोरी की सुरक्षा में कोई गार्ड नहीं था। रविवार (20 नवंबर) को सुबह करीब तीन बजे दूसरे मरीजों के तीमारदारों को वह बेड पर नहीं दिखी तो सूचना स्टाफ नर्स रेनू गुप्ता व माया को दी थी। कर्मचारियों ने खोजबीन की तो वह शौचालय में बेहोशी की हालत में अर्धनग्न पड़ी मिली।

उसकी सलवार के पास पुरुष का अंडरवियर भी पड़ा था। प्रथमदृष्ट्या दुष्कर्म की आशंका जताई गई थी। सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र ने कोतवाली पुलिस से किशोरी की सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबल की मांग की थी। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके साथ ही अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी। खुलासे के दौरान अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर अंबुजा त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

सीसीटीवी फुटेज में कुछ यूं हुआ खुलासा 
ट्रॉमा सेंटर, दवा वितरण केंद्र और इमरजेंसी वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की पूरी करतूत कैद हो गई। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि आरोपी सफाई कर्मी दुर्गा 19/20 नवंबर की रात तकरीबन सवा एक बजे जिला महिला अस्पताल से निकला और जिला पुरुष अस्पताल के गेट पर दवा वितरण कक्ष से होता हुआ इमरजेंसी वार्ड पहुंचा था। वहां से बेड पर लेटी किशोरी उठाकर शौचालय ले गया।

आरोपी ने की हैं दो शादियां 
आरोपी स्थायी कर्मचारी है। साल भर पहले वह जिला पुरुष अस्पताल में तैनात था। इसके बाद उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में तैनात किया गया था। फिर अधिकारियों के आदेश पर उसकी ड्यूटी जिला महिला अस्पताल में लगाई गई थी। कर्मियों ने बताया कि उसकी पत्नी भी जिला महिला अस्पताल में सफाई कर्मी है। आरोपी ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी से एक पुत्र एक पुत्री है। दूसरी पत्नी से दो पुत्र व एक पुत्री है।

लापरवाही पर ईएमओ से मांगा जवाब
मानसिक बीमार किशोरी से हुई घटना में ईएमओ की लापरवाही सामने आई है। इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात ईएमओ डॉ. शिव कुमार मौर्य ने पुलिस से पत्राचार नहीं किया। सीएमएस डॉ. एसएन मिश्र ने ईएमओ को इस संबंध में पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं एसपी अभिनंदन ने माना कि मामले में लापरवाही बरती गई है। बताया कि जिला अस्पताल में तैनात स्थायी, संविदा कर्मियों का सत्यापन भी कराएंगे। साथ ही किशोरी की उम्र निर्धारण से संबंधित जांच कराई गई। मंगलवार को स्पेशल क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राजेश पांडे ने किशोरी का हालचाल जाना। बताया गया है कि किशोरी ने अपना, अपने माता-पिता का नाम-पता भी बताया है। पुलिस किशोरी के बताए गए पते की जानकारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed