भाजपा के स्वामी बोले- अब क्या करोगे अखिलेश...सपा की ताबूत में कील ठोंक दी गई है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कन्नौज जिले में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य नें हमला बोलते हुए कहा कि सपा गुंडे-माफियाओं की पार्टी है। समाजवादी सरकार में पूरा उत्तर प्रदेश गुंडाराज बन गया था। बहन-बेटियों की आबरू तक सुरक्षित नहीं थी।
उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अब क्या करोगे अखिलेश, अब तो तुम्हारी सरकार भी नहीं है। ऊपर भी बीजेपी, नीचे भी बीजेपी, ऊपर मोदी, नीचे योगी बैठे हैं। बूथ कैप्चरिंग करने वालों को छठी का दूध याद दिला दिया जाएगा। उनका पूरा भाषण समाजवादी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ ही केंद्रित रहा।
पहली कील बदायूं में ठोंकी गई- स्वामी प्रसाद मौर्य
उन्होंने नारा दिया ...लहर नहीं ललकार है, फिर मोदी की सरकार है। भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने सपा के भ्रष्टाचार और अत्याचार का बखान करते हुए लोगों से कहा कि अब चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नारा दिया कि 23 मई आजमगढ़ से भइया, कन्नौज से भाभी गईं। राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण से लेकर बाल्मीकि सभी वर्गों भाजपा के साथ हैं। इस बार कन्नौज में सुब्रत पाठक की ऐतिहासिक जीत होगी।