फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Swami Prasad Maurya said Every person from CM's community is considering himself as Chief Minister

स्वामी प्रसाद मौर्य बोले: सीएम की बिरादरी का हर आदमी खुद को मान रहा मुख्यमंत्री

Wed, 02 Oct 2024 05:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Oct 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
Swami Prasad Maurya said Every person from CM's community is considering himself as Chief Minister
स्वामी प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

सरस्वती बाल मंदिर इंटर काॅलेज के तीसरे तल से कूदकर जान देने वाली दिवंगत छात्रा के घर शोक संवेदना प्रकट करने राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे। परिजनों से मिलने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने मीडिया से कहा कि छात्रा के दोषियों को जल्द सजा नहीं मिली और जरूरत पड़ती है तो वह आंदोलन करने के लिए भी फतेहपुर आ सकते हैं।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मौजूदा समय पूरे प्रदेश में महिला अपराध चरम पर है और सरकार केवल महिला सुरक्षा की बात भाषण में ही कहती है। वर्तमान में मुख्यमंत्री की हर बिरादरी का व्यक्ति खुद को मुख्यमंत्री मान रहा है और अधिकांश अपराधी उनकी बिरादरी के ही हैं। उनकी जाति के अपराधियों के सौ खून माफ हैं। दलित, मुस्लिम और पिछड़े समाज के लोगों के साथ कुछ ज्यादा ही घटनाएं हो रही हैं। अपराध करने वाला मुख्यमंत्री का बिरादरी का है, इसलिए सब कुछ जानते हुए भी मुख्यमंत्री गूंगे, बहरे और अंधे बनकर तमाशा देख रहे हैं। वहीं दलित, मुस्लिम और पिछड़े समाज के लोगों पर तुरंत कार्रवाई होती है।
विज्ञापन


स्वामी प्रसाद मौर्य के छात्रा के घर पहुंचने के चंद मिनट बाद वहां सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल, हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव समेत अन्य नेता पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की। सांसद ने कहा कि इस मामले में त्वरित न्याय के लिए अफसरों से बातचीत की जाएगी और परिवार के साथ पार्टी हमेशा खड़ी है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed