{"_id":"6892675e58d2d7c51502600f","slug":"suvigya-and-sarthak-won-gold-medal-in-table-tennis-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-128500-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सुविज्ञा और सार्थक ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सुविज्ञा और सार्थक ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ी कोच के साथ।
- फोटो : संस्थान
कानपुर। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर से प्रयागराज में तीन से पांच अगस्त तक हुई क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में शहर के दो खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता के अंडर-19 बालिका वर्ग में जयनारायण विद्या मंदिर कानपुर की छात्रा सुविज्ञा कुशवाहा और अंडर 14 बालक वर्ग में जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर के सार्थक कुमार ने प्रथम स्थान पाया।
इसके साथ दोनों ने बिहार के भागलपुर में होने वाली राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में अपना स्थान पक्का किया। सुविज्ञा इससे पहले भी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग कर चुकी हैं। वह शहर में अंडर-17 वर्ग की चैंपियन भी रह चुकी हैं।
प्रतियोगिता में जयनारायण विद्यालय की वैष्णवी सोनकर, दिव्या यादव, दीक्षा सिंह, नव्यांश मिश्रा, अभय मिश्रा, शिवांश अवस्थी ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। इस पर उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, प्रधानाचार्य अनिल त्रिपाठी और खेल प्रशिक्षक आशुतोष सत्यम झा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
वहीं, जुगल देवी सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ी पुष्पेंद्र राजपूत, जय यादव, अभ्युदय त्रिवेदी और प्रखर द्विवेदी ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इस पर विद्यालय की प्राचार्या गीता सिंह ने सभी खिलाड़ियों व कोच कमलेश कुमार यादव को बधाई दी। (संवाद)