{"_id":"5824b0ab4f1c1bf47eb3a560","slug":"suspicious-death-of-worker-in-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल में मजदूर की संदिग्ध मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल में मजदूर की संदिग्ध मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर की लक्ष्मी कॉटन मिल में बुधवार की रात फैक्ट्री कर्मी मनोज दुबे उर्फ बबलू (35) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कही है।
मनोज दुबे गाजीपुर थाना क्षेत्र के सेवरामऊ गांव निवासी केके दुबे के बेटे थे। वह परिवार के साथ शहर के गंगानगर कालोनी इलाके में रहते थे। घर से बुधवार की रात नाइट ड्यूटी पर गए थे। फैक्ट्री में धागा बनाने के कंपाउंड में काम करते थे। सहकर्मियों ने बताया कि कंपाउंड से कैंटीन की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक चीखने लगे और जमीन पर गिर पड़े। उन्हें लगा कि दौरा पड़ा होगा।
फैक्ट्री प्रशासन को खबर दी गई। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहर के आईटीआई में रहने वाले बहनोई मनोज तिवारी ने बताया कि परिवार के लोगों को मौत संदिग्ध हालत में हुई मालूम पड़ रही है। जब घर से फैक्ट्री को निकले थे तब सबकुछ ठीक ठाक था। किसी तरह की मनोज को परेशानी नहीं थी। अचानक मौत होना अजीब लगता है। उन लोगों को हत्या का शक है। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।