फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suspended inspector abuses neighbors in Hardoi, victims demand action from SP

Hardoi: निलंबित दरोगा का हंगामा, नशे में पड़ोसियों को दी गालियां, पीड़ितों ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र

Fri, 02 Sep 2022 12:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 02 Sep 2022 12:53 AM IST
सार

शहर की आवास विकास कॉलोनी में निलंबित दरोगा ने पड़ोसियों को गाली-गलौज कर मारपीट की। इसका घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ितों ने एसपी को प्रार्थना देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Suspended inspector abuses neighbors in Hardoi, victims demand action from SP
एसपी कार्यालय में फरियाद लेकर आए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई में आवास विकास कॉलोनी में निलंबित दरोगा ने अपने पड़ोसियों के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिटाई कर हंगामा किया। दरोगा की हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ितों ने बृहस्पतिवार को एसपी को प्रार्थना देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी निवासी अभिषेक, विवेक मिश्रा, मीरा सिंह, अंशु प्रताप सिंह, जय किशन आदि ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि निलंबित दरोगा परिवार के साथ मोहल्ला में किराए के मकान में रहता है। आरोप है कि यह दरोगा अक्सर नशे में गाली-गलौज करता है।
विज्ञापन

जब सभी ने विरोध किया तो बुधवार को रात दरोगा, वर्दी  रौब में उनके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गया। हंगामा और मारपीट करते दरोगा का वीडियो बना लिया गया। किसी ने वीडियो बनाने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दरोगा की हरकत से मोहल्ले के वाशिंदे परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का घरों से निकलना दूभर हो गया। पीड़ितों ने एसपी से दरोगा के खिलाफ कार्रवाई कर मकान खाली कराए जाने की मांग की है। सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी ने बताया पीड़ितों से शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed