{"_id":"6876bc05251f795ad102b973","slug":"suspected-murder-of-milk-trader-due-to-enmity-many-in-custody-kanpur-news-c-362-1-ka11011-127224-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: रंजिश में दूध व्यापारी के हत्या की आशंका, कई हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: रंजिश में दूध व्यापारी के हत्या की आशंका, कई हिरासत में
विज्ञापन
कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र में रमईपुर के मजरे घाटूखेड़ा गांव में सोमवार को दूध व्यापारी अवनीश यादव उर्फ काकुन की हत्या के मामले में पुलिस की जांच आशनाई से ज्यादा रंजिश की ओर घूम गई है। परिजनों ने परिवार के कुछ लोगों पर ही आशंका जताई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रविवार की रात घर के सामने बने पशुबाड़े में सो रहे अवनीश की हत्या कर दी गई थी। बड़े भाई मनीष ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बिधनू पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि घटना के बाद लापता कुछ लोगों के मोबाइल स्विच ऑफ बता रहे है, जिसमें एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
एडीसीपी योगेश कुमार ने बताया कि आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। शक के आधार पर कुछ का बेंजाडीन टेस्ट भी कराया गया है। जांच में आशनाई से ज्यादा रंजिश में हत्या करने की आशंका लग रही है। पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।