फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Survey teams formed to check damages in crops

फसलों में नुकसान जांच के लिए सर्वे टीमें बनी, तीन दिन में सर्वे रिपोर्ट तलब

Tue, 11 Jan 2022 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Survey teams formed to check damages in crops
कानपुर देहात। बारिश और ओलावृष्टि से तिलहनी व दलहनी फसलों को नुकसान हुआ है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। अब किसानों को नुकसान का मुआवजा देने के लिए प्रशासन ने सर्वे टीमें बनाई हैं। तीन दिन में सर्वे रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन

पांच दिन में मौसम विभाग ने 36.3 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की है। वहीं, शनिवार देर रात व रविवार को कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सरसों, चना, गेहूं व आलू आदि फसलों को नुकसान हुआ है। बारिश व ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए डीएम ने तहसील स्तर पर तीन विभागों की संयुक्त टीम बनाई है। तहसील स्तर पर इस सर्वे टीम में कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, राजस्व विभाग के लेखपाल व बीमा कंपनी के ब्लॉक में कार्यरत कर्मी रहेंगे। यह टीमें ग्राम पंचायतवार बीमित किसानों की प्रभावित फसलों के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उपकृषि निदेशक को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन

वहीं, गैर बीमित किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन पर रिपोर्ट एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपी जाएगी। सर्वे टीमों को फसलों में नुकसान का आकलन कर तीन दिन में रिपोर्ट सौंपनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बयान -
ओलावृष्टि से फसलों के नुकसान का आकलन सर्वे टीमों से कराया जा रहा है। बीमित किसान बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर या फिर बीमा प्रतिनिधि के मोबाइल नंबर पर 72 घंटे के अंदर सूचना दे सकते हैं। - जेपी सिंह, डीएम कानपुर देहात।

-----
बीमित किसान फसल नुकसान की यहां दें सकते सूचना
कानपुर देहात। ओलावृष्टि के कारण फसल क्षति होने पर फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसान को 72 घंटे के अंदर सूचना देना जरूरी है। किसान व्यक्तिगत दावा बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1800-889-6868 पर दे सकते हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि सभी ब्लॉकों पर बीमा कंपनी के प्रतिनिधि कार्यरत हैं। किसान सीधे इन नंबरों पर सूचना दे सकते हैं। जिला स्तर पर मनोज कुशवाहा 7860680644, सुमन सिंह 9110154393 को फसल नुकसान की सूचना दी जा सकती है। वहीं, सरवनखेड़ा ब्लॉक में अजीत कुमार 8076044002, अकबरपुर में अमित यादव 9621776764, मलासा में विशाल 8560409322, अमरौधा में विशाल कुशवाहा 7380404029, झींझक में सुमित 8303606097, डेरापुर में अमित 6307127932, संदलपुर में महेंद्र प्रताप 9918568088, राजपुर में मोहित कुमार 9483292883, मैथा में अभिषेक 7985259064 व रसूलाबाद में सरवन को 8090747140 पर सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed