फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Survey and land acquisition complete; 6.30 km road project stalled due to NOC hurdles.

Kanpur News: पैमाइश-अधिग्रहण पूरा, एनओसी के पेंच में फंसी 6.30 किमी सड़क

Fri, 02 Oct 2026 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Survey and land acquisition complete; 6.30 km road project stalled due to NOC hurdles.
दिबियापुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत स्वीकृत 6.30 किलोमीटर लंबी सड़क दो वर्षों से अधर में लटकी है। वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) न मिलने के कारण इसका निर्माण कार्य ठप पड़ा है। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री घनश्याम शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी (डीएम) को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है। घनश्याम शर्मा ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य दो वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। वन विभाग ने अपनी भूमि सड़क के दायरे में आने का हवाला देकर इसे रोक दिया था। विभाग ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग से दूसरी जमीन देने की शर्त रखी थी। जमीन की पैमाइश और अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद वन विभाग ने अभी तक एनओसी जारी नहीं की है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया है। अधिकारियों की जांच में सड़क जर्जर और अधूरी पाई गई थी।
विज्ञापन

यह मार्ग लहारपुर-बिधूना मुख्य मार्ग से जुड़ने वाली अहम संपर्क सड़क है। इस रास्ते से पूर्वा जैन, लखुना नया, लहरापुर सहित करीब दर्जन भर गांवों के हजारों लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। डीएम से जनहित में हस्तक्षेप कर वन विभाग से जल्द एनओसी दिलवाने की मांग की गई है। सड़क का निर्माण कार्य प्राथमिकता पर शुरू कराने की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed