फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Surprise inspection of Deputy CM Brijesh Pathak at Unnao District Hospital and Nawabganj CHC

Unnao News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, बदहाल स्वास्थ सेवाएं देख चढ़ा पारा

Thu, 02 Jun 2022 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Jun 2022 02:54 PM IST
सार

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल और नवाबगंज स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। उन्होंने खामियां और बदहाल व्यवस्थाएं देखकर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Surprise inspection of Deputy CM Brijesh Pathak at Unnao District Hospital and Nawabganj CHC
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का जिला अस्पताल और नवाबगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक गुरुवार सुबह अचानक उन्नाव जिला अस्पताल और नवाबगंज सीएचसी पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था देखी। मरीजों से बात करने के साथ दवाओं, पेयजल, भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बदहाल व्यवस्थाएं देखकर सीएमएस को फटकार लगाई। 

विज्ञापन

इसके बाद डॉक्टरों का सीएल और ईएल रजिस्टर देखा। एनेस्थीसिया के डॉक्टर की छुट्टी सही देख प्रार्थना पत्र और मेडिकल सर्टिफिकेट मंगवाया। उसमें एक निजी अस्पताल का मेडिकल सर्टिफिकेट देख उनका पारा चढ़ गया। सीएमओ को डॉक्टर का मेडिकल सर्टिफिकेट की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि डिप्टी सीएम बृजेश पाठक सुबह 11:55 पर जिला अस्पताल पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में तीमारदारों और  मरीजों से बात की। किस बीमारी में वह भर्ती हुए और क्या इलाज चल रहा है इसकी जानकारी ली। इमरजेंसी वार्ड में बिना दस्ताने के वार्ड बॉय और फार्मासिस्ट को काम करते देख फटकार लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अंदर जाकर देखा, तो नल की टोटी पर प्रयोग के दस्ताने पड़े मिले। सीएमएस को निर्देश दिए कि जो चीज प्रयोग की जाए इधर-उधर न फेंका जाए। उसको सही प्रक्रिया से डिस्पोज कराया जाए। इमरजेंसी का निरीक्षण करने के बाद सीधे ओपीडी पहुंचे, वहां भी मरीजों से बात की और दवाओं की जानकारी ली। 

वहीं, मरीजों के पीने के लिए बनी टंकी की टोटी दबाई, तो उसमें गर्म पानी आता देख उनका पारा चढ़ गया। सीएमएस को निर्देश दिए की ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए, किसी भी नल में गर्म पानी नहीं आना चाहिए। उसके बाद वह सीधे सीएमएस के कक्ष में पहुंचे वहां डॉक्टरों का सीएल और ईएल रजिस्टर मंगा कर चेक किया। जिला अस्पताल से पहले वह नवाबगंज सीएचसी पहुंचे, वहां भी सफाई व्यवस्था के साथ उपस्थित रजिस्टर चेक किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed