कानपुर: आराम फरमा रहे थे पुलिसकर्मी, पहुंच गए एडीजी साहब, सुरक्षा व्यवस्था में लापरहवाही के चलते लगा दी क्लास
सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एडीजी ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ढिलाई बरती, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एडीजी कानपुर रेंज भानू भास्कर गुरूवार को देर रात्रि औचक निरीक्षण पर निकले। वो औरैया, कानपुर देहात और कन्नौज जनपदों के कई थानों में पहुंचे। एडीजी ने औरैया के बेला थाने, कानपुर देहात के शिवली थाने और कन्नौज के तिर्वा थाने का निरीक्षण किया।
सुरक्षा व्यवस्था और कार्यशैली को देखने के लिए एडीजी जैसे ही पहुंचे, वो हैरान रह गए। पुलिसकर्मी गस्त के बजाय अपने अपने कमरों में आराम फरमा रहे थे। वहीं, कुछ थानों में पुलिकर्मी गायब भी दिखे। थानों की तत्कालीन स्थिति देख एडीजी भानू भास्कर नाराज हो गए। उन्होंने थाना से नदारद पुलिसकर्मियों पर अनुशासनिक कार्यवाई करने का आदेश दिए। यही नहीं, सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के चलते तिर्वा कोतवाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।
इसके अलावा, थाना कार्यालय, मिशन शक्ति, महिला हेल्प-डेस्क, भोजनालय, हवालात, मालखाना, थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव और महत्वपूर्ण रजिस्टरों का अवलोकन कर उपस्थित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। यही नहीं, उन्होंने पुलिस अधिकारियों को चेताया कि हमारी प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना है। यदि इसमें किसी ने कोई को लापरवाही और कोताही बरती, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।