फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Suraj Gupta and RK Vajpayee XI won their matches.

Kanpur News: सूरज गुप्ता और आरके वाजपेयी इलेवन ने जीते मैच

Sat, 27 Dec 2025 02:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Suraj Gupta and RK Vajpayee XI won their matches.
कानपुर। स्व. नागेंद्र स्वरूप स्मारक किड्स प्रीमियर लीग में शुक्रवार को सूरज गुप्ता इलेवन ने जैनिथ इलेवन को पांच विकेट से और आरके वाजपेयी इलेवन ने पॉलीवाल इलेवन को चार रन से हराया। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित दोनों मैच फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए।
विज्ञापन


पहले मैच में जैनिथ इलेवन ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 67 रन बनाए। टीम से विशेष ने 14 व उत्कर्ष ने 12 रन की पारी खेली तो गेंदबाजी में अर्थव ने चार, रौनक और प्रतीक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। वहीं सूरज गुप्ता इलेवन ने 18.1 ओवर में पांच विकेट पर 68 रन बनाकर मैच जीता। टीम से पार्थ ने 23 रन बनाए तो गेंदबाजी में उत्कर्ष ने तीन, फैसल ने दो और शौर्य ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


चार विकेट लेने पर अर्थव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में आरके वाजपेयी इलेवन ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 117 रन बनाए। टीम से अयमन ने 61 व आरुष दुबे ने 26 रन बनाए तो गेंदबाजी में सुधांशु ने तीन और सार्थक सिंह ने दो विकेट लिए। वहीं पॉलीवाल इलवेन की पूरी टीम 17.4 ओवर में 113 रन पर आउट हो गई। टीम से सुमित राजपूत ने 63 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आरुष दुबे और अयमन ने चार-चार विकेट लिए। प्लेयर ऑफ द मैच अयमन को चुना गया। यह जानकारी आयोजन सचिव एहसान इमरान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed