फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Supply stalled due to motor failure in Sanihapur, hand pump also damaged

Kanpur News: सनिहापुर में मोटर फुंकने से आपूर्ति ठप, हैंडपंप भी खराब

Tue, 28 Apr 2026 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Supply stalled due to motor failure in Sanihapur, hand pump also damaged
डेरापुर। ब्लॉक के सनिहापुर ब्राह्मण गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। हैंडपंप खराब होने और जल जीवन मिशन के तहत बनी नलकूप की मोटर फुंक जाने से ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। शिकायतों के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सनिहापुर अहिरान में हर घर नल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था, जिसकी पाइपलाइन सनिहापुर ब्राह्मण तक डाली गई। हालांकि गांव के कुछ हिस्सों में अब भी पाइपलाइन नहीं पहुंची है। करीब 80 ग्रामीणों ने कनेक्शन ले रखा है उनमें भी टोंटियां नहीं लगीं, पानी फैलता रहता है। एक सप्ताह से मोटर खराब होने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में लगे इंडिया मार्का हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। ग्रामीण अर्पित चौबे, उदय नारायण, धीरू चौबे और सुशील ने बताया कि आईजीआरएस, ग्राम प्रधान और बीडीओ से कई बार शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। करीब तीन हजार की आबादी पानी की किल्लत से जूझ रही है। सनिहापुर ब्राह्मणान निवासी विपिन चौबे का कहना है कि पाइप लाइन पूरे गांव में डाली जाए, ग्रामीणों को कनेक्शन दिए जाए जिससे योजना का लाभ मिल सके। इसी गांव के राजन अग्निहोत्री का कहना है कि गांव में खराब पड़े सरकारी हैंडपंप दुरुस्त कराए जाएं। ग्राम प्रधान सत्यजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पंचायत सचिव स्नेहा राजपूत ने बताया कि पानी की टंकी अभी ग्राम पंचायत को हस्तांतरित नहीं की गई है। मोटर ठीक कराने के लिए संबंधित कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा गया है। वहीं एडीओ पंचायत अश्वनी कुमार ने कहा कि बीडीओ से वार्ता कर जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed