फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Superior won due to deadly bowling of Dhananjay and Nikarsh

Kanpur News: धनंजय और निष्कर्ष की घातक गेंदबाजी से सुपीरियर जीता

Wed, 08 Jan 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Superior won due to deadly bowling of Dhananjay and Nikarsh
केडीए क्रिकेट लीग के दूसरे मैच में एसएस क्लब ने ओलंपिक को हराया
विज्ञापन

फोटो
कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से केडीएमए क्रिकेट लीग में मंगलवार को दो मैच खेले गए। सीनियर डिवीजन ए के मैच में धनंजय और निष्कर्ष की घातक गेंदबाजी से सुपीरियर स्प्रिट ने आदर्श क्लब को हरा दिया। इसी तरह सीनियर डिवीजन बी के मैच में एसएस क्लब ने ओलंपिक क्लब को हराया।

एचएएल मैदान पर पहले मैच में सुपीरियर स्प्रिट ने 33 ओवर में आठ विकेट पर 168 रन बनाए। ध्रुव तोमर ने 58 व सत्यकुमार ने 30 रन का योगदान दिया। वहीं, अनुराग कुमार, अभिषेक तिवारी व मृदुल सचान ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में आदर्श क्लब की पूरी टीम 32.1 ओवर 152 रन पर सिमट गई। इसमें अनुज सिंह ने 60 रन बनाए, तो धनंजय यादव ने चार, निष्कर्ष श्रीवास्तव ने तीन को आउट किया। सप्रू मैदान पर दूसरे मैच में ओलंपिक क्लब ने 40 ओवर में चार विकेट पर 217 रन बनाए। लक्ष्य यादव ने 89, ईशान सिंह ने 53 रन बनाए, तो सुमित यादव, मृदुल रैतानी, सुशील यादव ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में एसएस क्लब ने 35 ओवर में चार विकेट पर 220 रन बनाकर मैच जीत लिया। आशुतोष ने 53, सौरभ दिवाकर ने 86 रन बनाए, तो अभिजीत सिंह ने दो व ईशान सिंह ने एक को आउट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed