फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Super specialists will be prepared in GSVM Medical College

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में तैयार होंगे सुपर स्पेशलिस्ट

Wed, 28 Jan 2026 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Super specialists will be prepared in GSVM Medical College
कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (पीजीआई) में सुपर स्पेशलिस्ट की खेप हर साल तैयार होगी। इससे सुपर स्पेशिलस्ट की संख्या बढ़ेगी। न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जर, गैस्ट्रएंटरोलॉजी, पेन मेडिसिन के बाद यूरोलॉजी, यूरो सर्जरी, नेफ्रोलॉजी में डीएम और एमसीएच की सीटें मांगी गई हैं।
विज्ञापन

हैलट परिसर स्थित मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एंड पीजीआई में अभी न्यूरोलॉजी में डीएम की तीन और न्यूरो सर्जरी में एमसीएच की तीन सीटें हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इन सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए शासन और नेशनल मेडिकल कमीशन को पत्र लिखा है। न्यूरोलॉजी में डीएम की आठ और न्यूरो सर्जरी में एमसीएच की आठ सीटें मांगी गई हैं। पीजीआई के नोडल अधिकारी डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि रोगियों और फैकल्टी की संख्या को देखते हुए सीटों को बढ़ाने के लिए आवेदन किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में सुपर स्पेशियलटी डीआरएनबी की दो सीटें हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार ने बताया कि नए फैकल्टी सदस्य आने वाले हैं। फैकल्टी की संख्या बढ़ने पर इन्हें डीएम की सीट में परिवर्तित करने के लिए आवेदन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed