फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sunshine remained above normal even during the monsoon season.

Kanpur News: मानसूनी सीजन में भी सामान्य से अधिक रही धूप

Fri, 02 Oct 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Sunshine remained above normal even during the monsoon season.
कानपुर। मानसूनी सीजन में धूप सामान्य से अधिक निकली। बादल छाए रहे और लगातार बारिश भी हुई लेकिन धूप के घंटे सामान्य से अधिक रहे हैं। जुलाई, अगस्त और सितंबर में सबसे अधिक धूप सितंबर में निकली है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम विभाग की वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक सामान्य से अधिक धूप होने के साथ ही सितंबर में सुबह और दोपहर को नमी का प्रतिशत भी सामान्य से अधिक रहा है।
विज्ञापन

कानपुर की दुनिया के हैप्पीएस्ट शहरों में गिनती है। हैप्पीएस्ट श्रेणी में रहने की एक बड़ी वजह शहर में धूप अधिक निकलना है। इस साल के मानसूनी सीजन में भी कानपुर परिक्षेत्र में अधिक धूप रही है। इसकी रिपोर्ट विवि के मौसम विभाग ने तैयार की है। मानसूनी सीजन के मुख्य तीन महीने जुलाई, अगस्त और सितंबर में सबसे अधिक धूप सितंबर में औसत प्रतिदिन चार घंटे रही है। हालांकि इस सितंबर में लगातार बारिश होने के तीन दिन तक सूरज नहीं निकला और फिर औसत में धूप अधिक रही।
विज्ञापन

विवि के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि सितंबर का सामान्य औसत दो घंटे प्रतिदिन धूप निकलने का है लेकिन इस बार औसत प्रतिदिन चार घंटे धूप का रहा है। सितंबर में अच्छी गुणवत्ता वाली धूप निकली है। धूप की गुणवत्ता सन शाइन रिकॉर्डर कार्ड के जलने पर होती है। अगर धूप में कार्ड जल्दी जलने लगता है तो उसे अच्छी गुणवत्ता वाली धूप माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई: औसतन 3.3 घंटे प्रतिदिन धूप निकली, महीने का सामान्य औसत 1.9 घंटे प्रतिदिन
अगस्त: औसतन 2.7 घंटे प्रतिदिन धूप निकली, महीने का सामान्य औसत 2.1 घंटे प्रतिदिन
सितंबर: औसतन 4 घंटे प्रतिदिन धूप निकली, महीने का सामान्य औसत 2.7 घंटे प्रतिदिन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed