फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   summer season risk in these cities of up

भीषण गर्मी के बीच बुंदेलखंड में आग उगल रहा आसमान, धूप में निकला अधेड़ तो चली गई जान

Sat, 01 Jun 2019 11:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 01 Jun 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
summer season risk in these cities of up
गर्मी से बचने का प्रयास करता हुए युवक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में नौतपा का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भी सूरज दिनभर आग उगलता रहा। बुंदेलखंड में सबसे गर्म महोबा रहा। यहां का तापमान 47.5 डिग्री रहा। महोबा में लू की चपेट में आने से एक चरवाहे की जान चली गई। महोबा के बाद बांदा का अधिकतम तापमान में 47 डिग्री रहा, जबकि जालौन का पारा 46.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


कानपुर शहर में भी 42 डिग्री के तापमान ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। तपते बुंदेलखंड के जिलों में तकरीबन एक सप्ताह से सुबह दस बजे के बाद से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। देर शाम को थोड़ी बहुत चहल-पहल सड़काें और बाजाराें में दिखती है। महोबा के खरेला कस्बा निवासी हरनाम पाल (55) पुत्र सूरा पाल जंगल में भेड़े चराने गए थे।
विज्ञापन


यहां तेज धूप और लू लगने से जंगल में ही गिर गया, जिससे उनकी मौत हो गई। चित्रकूट जिला भी शनिवार को पूरी तरह से गर्म हवाओं के आगोश में रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46 डिग्री, जबकि न्यूनतम 29 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां मुख्यालय समेत कई इलाके में बिजली आपूर्ति बंद होने से गर्मी से लोग कराह उठे। जालौन का न्यूनतम तापमान 32 डिग्री पहुंचने से लोग भीषण गर्मी से बिलबिला उठे। एसी, कूलर और पंखों ने भी भीषण गर्मी से राहत नहीं दिला सके। हमीरपुर में भी सुबह से गर्म हवाएं चलने से दिनभर सड़काें पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 32 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed