फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   suit file against Sadhvi Jyoti Niranjan

साध्वी निरंजन ज्योति के खिलाफ परिवाद

Sun, 07 Dec 2014 02:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 07 Dec 2014 02:30 AM IST
विज्ञापन
suit file against Sadhvi Jyoti Niranjan
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के खिलाफ दिल्ली की सभा में विवादित बयान देने पर शनिवार को सीएमएम की कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

इस मामले पर बयान दर्ज कराने की तारीख 23 दिसंबर लगाई गई है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सियाराम पाल ने सीएमएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराने के लिए अर्जी दी है।
इसमें कहा गया है एक दिसंबर को समाचार चैनलों में साध्वी निरंजन ज्योति को दिल्ली में हुई एक जनसभा में विवादित बयान देते हुए देखा।
एक दिसंबर की रात से ही उनके पास नगर ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के महासचिव सौरभ श्रीवास्तव, लल्ला वाजपेयी, केडी सिंह वर्मा और डॉ. रमेश कुशवाहा के फोन आए।
इन लोगों ने कहा कि साध्वी निरंजन ज्योति के बयान से कष्ट में है। इसलिए कानूनी कार्रवाई करें। इस मामले को लेकर संसद और राज्य सभा की कार्यवाही प्रभावित है।
विज्ञापन

इससे महत्वपूर्ण निर्णय नहीं हो पा रहे हैं।  उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को अर्जी दी तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। इसलिए साध्वी निरंजन ज्योति को तलब कर दंडित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सियाराम पाल के अधिवक्ता नरेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट ने परिवाद दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed