{"_id":"6ad13e59bf2ac2576c0b06ed","slug":"sugar-prices-have-decreased-by-six-rupees-in-the-wholesale-market-and-by-two-rupees-in-the-retail-market-kanpur-news-c-12-1-knp1053-1684122-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शक्कर के दाम थोक में छह तो फुटकर में दो रुपये हुए कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शक्कर के दाम थोक में छह तो फुटकर में दो रुपये हुए कम
विज्ञापन
कानपुर। शक्कर की लगातार बढ़ती कीमतों पर सरकार की सख्ती का असर अब बाजार में दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को थोक बाजार में शक्कर के भाव छह रुपये प्रति किलो तक गिर गए। 64 रुपये किलो तक बिकने वाली शक्कर अब 58 रुपये किलो पर आ गई है। वहीं, फुटकर में भी दो रुपये प्रति किलो की कमी आने से दाम 62 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। हालांकि कल्याणपुर और पनकी जैसे शहर के आउटर क्षेत्रों में अब भी शक्कर फुटकर में 68 से 70 रुपये किलो तक बिक रही है। कारोबारियों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतों में और गिरावट आएगी।
कानपुर शुगर मर्चेंट्स एसोसिएशन के सभापति गोपाल किशन महेश्वरी ने बताया कि एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर आम उपभोक्ताओं के लिए शक्कर की उपलब्धता बढ़ाने के लिए हस्तक्षेप करने की मांग की थी। अब बाजार में कीमतों में तेजी से कमी आई है। एक ही दिन में थोक भाव छह रुपये प्रति किलो घट गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही शक्कर के भाव 50 रुपये प्रति किलो से नीचे आ सकते हैं। बाजार में शक्कर की आवक बढ़ने से कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। किराना कारोबारी रितेश द्विवेदी ने बताया कि शहर के बाजारों में फुटकर शक्कर 62 रुपये किलो बिक रही है, जबकि पहले इसके भाव 64 से 65 रुपये किलो तक थे। कारोबारियों का कहना है कि महंगे दाम पर खरीदे गए पुराने स्टॉक के कारण फुटकर कीमतों में कमी आने में समय लग रहा है। उधर शक्कर के साथ अरहर दाल के भाव में भी गिरावट आई है। पहले 148 से 150 रुपये किलो बिकने वाली अरहर दाल अब 140 रुपये किलो में है। कारोबारियों के मुताबिक आपूर्ति बढ़ने से दाल की कीमतों में कमी आई है।