फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sucide

बेरोजगारी से परेशान युवक ने लगाई फांसी

Thu, 19 Nov 2020 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
sucide
sucide - फोटो : PUKHRANYA
मूसानगर (कानपुर देहात)। थाना क्षेत्र के किसवा गांव में बेरोजगारी से परेशान एक युवक ने मंगलवार की देररात कमरे में कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लॉकडाउन में युवक सूरत से गांव आ गया था। बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मूसानगर कस्बे के किशवा गांव निवासी रविशंकर (28) पुत्र रामनरेश सूरत में बड़े भाई गुड्डू के साथ रेहड़ी लगाकर पानी पूरी बेचता था। लॉकडाउन में दोनों भाई परिवार के साथ गांव आ गए थे। लेकिन गांव में रोजगार न मिलने व आसपास शहर में पानी पूरी बेचने के लिए जगह न मिलने पर बड़ा भाई सूरत लौट गया। रविशंकर गांव में ही रहकर रोजगार तलाशता रहा। रोजगार न मिलने से वह काफी परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम में रविशंकर के चाचा के बेटे की वरीक्षा का कार्यक्रम था। घर के लोग वहां गए थे। रविशंकर भी कार्यक्रम में था। थोड़ी देर बाद वह घर चला आया। देररात जब घर के सभी लोग लौटे तो कमरे में कुंडे से गमछे के सहारे रविशंकर का शव लटका मिला। जिसे देखकर परिजन चीख पड़े। पुलिस को सूचना दी गई। युवक के पिता रामनरेश ने बताया कि गांव रहकर खेती किसानी करते हैं। परिवार की माली हालत सही नहीं होने से दोनों बेटे सूरत चले गए थे। थानाध्यक्ष रजनेश सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के पिता की फौती सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं मृतक की पत्नी पिंकी देवी, मां श्रीकांती का रो-रो कर बुरा होल हो गया। मृतक के कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा में नहीं कराया पंजीकरण
रविशंकर के गांव में न रहने से उसका मनरेगा में पंजीकरण नहीं था। गांव आने पर भी उसने पंजीकरण नहीं कराया।
किशवा गांव के ग्राम प्रधान विनोद निषाद ने बताया कि रामनरेश के दोनों बेटे सूरत में रहते हैं। जिसके कारण मनरेगा में उनका पंजीकरण नहीं है। जब लॉकडाउन में वह गांव आए तो मनरेगा में काम की मांग नहीं की। इस कारण उनका पंजीकरण नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed