{"_id":"5e4a9f6d8ebc3ef2ba4d6766","slug":"sub-inspector-first-forced-labor-work-in-police-chowki-then-released","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर: चौकी प्रभारी पर लगा आरोप, आरोपी से एक घंटे मजदूरी कराई और छह बोरी सीमेंट ली, फिर रिहाई दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर: चौकी प्रभारी पर लगा आरोप, आरोपी से एक घंटे मजदूरी कराई और छह बोरी सीमेंट ली, फिर रिहाई दी
Mon, 17 Feb 2020 07:48 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 17 Feb 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
भीतरगांव चौकी इंचार्ज की प्रताड़ना का शिकार दिनेश कुरील।
- फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर के भीतर गांव चौकी प्रभारी अजय प्रताप सिंह पर गाली गलौज के आरोप में पकड़े गए एक युवक से एक घंटे तक मजदूरी कराने और फिर छोड़ने के एवज में छह बोरी सीमेंट लेेने का आरोप लगा है।
हालांकि चौकी प्रभारी ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। रविवार की शाम कस्बा भीतरगांव निवासी राजू कुरील ने पड़ोसी दिनेश कुरील के खिलाफ शराब पीकर गाली-गलौज करने की शिकायत भीतरगांव पुलिस चौकी में की।

Trending Videos
इस पर चौकी प्रभारी ने दिनेश को पकड़कर चौकी में बैठा लिया। दिनेश का आरोप है कि दरोगा ने उससे एक घंटे मजदूरी कराई। फिर उसे छोड़ने के एवज में उससे छह बोरी सीमेंट खरीदवाकर चौकी में रखवा ली।
पुलिस चौकी से छूटने के बाद दिनेश ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी के खिलाफ शिकायत की जांच करने के बाद कार्रवाई करेंगे। इसके पहले चौकी इंचार्ज अजय प्रताप सिंह सजेती की कुवांखेड़ा पुलिस चौकी में तैनाती के दौरान अपने कारनामों को लेकर चर्चा में रहे थे।